कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

सिंचाई विभाग की नहर फूटी ,, करोडों का नहर लाईनिंग का कार्य गुणवत्ता विहिन

अभी से ही ये हाल है तो आगे क्या होगा

kuldeep sharma कोटा – करोड़ों की लागत से होने वाल नहर सीमेंटीकरण का नहर लाईनिंग का कार्य इतना घटिया हो रहा है कि बारिश के पानी से ही नहर फूट गई और सी सी लाईनिंग भी उखड़ने लगा है जिसे बोरी में मटेरिय भरके छुपाया जा रहा है

सल्का डायवर्सन की नहर लाईनिंग का करोडो़ का निर्माण कार्य सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीओ, और इंजिनियर की अनदेखी से आगे चलकर कौडी़ का ना हो जाए l क्योकि बारीश के पानी से अगर नहर का ये हाल है तो अगर नदी का पानी छोडा़ जाएगा तो क्या हाल होगा ये फोटो और विडियों देखकर समझा जा सकता है l

कोटा के सल्का डायवर्सन की नहर लाईनिंग का काम चल रहा है जो मापदंड से हटकर नहर सीसी लाईनिंग का गुणवत्ताविहिन कार्य किया जा रहा है ग्राम पीपरतराई मोहनभाटा के बिच में नहर टूट गई है जिसे अधिकारीयों नें लीपापोती कर बोरी रखकर बांध दिया है l वही भरारी के पास नहर फूट गई जिसका पानी भरभरा के खेतों में बहने लगा है l इसमें अधिकारी और ठेकेदार नें जमकर भ्रष्टाचार किया है l

इससे पता चलता है कि विभाग के कार्यपालन अभियंता , एसडीओ, इंजिनियर कार्य की कितनी मानिटरिंग करते होंगें करोड़ों रुपए से होने वाले लाइनिंग कार्य की ओर विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं है। आगामी अंक में इस निर्माण कार्य की जानकारी विस्तार से l

You cannot copy content of this page

Latest
बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को पूरी तरह से असफल अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार...