कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

बुलेट फिर हुई चोरी ,, मेनरोड से ले भागे चोर

कोटा : घर के बाहर बाईक रखनें वाले रहे सावधान चोर सक्रिय है

@करगीरोड़ कोटा – चोरों के हौंसले काफी बुलंद है तभी तो मेनरोड़ में खडी़ गाडियों पर हाथ साफ कर रहे l जबकि नगर का यह मुख्य मार्ग है और जहां से बुुलेट चोरी हुई उसके थोडा़ आगे थाना है l घर के बाहर गाडी़ रखने वालों में इस घटना से दहशत है l

फाईल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास स्टूडियो के सामने घर से गुरूवार की सुबह लगभग 3 से 4 बजे के बिच मिलिट्री प्रिंट की बुलेट गाडी को दो चोर टोचन कर ले भागे l कुछ जगहो पर लगे सीसी कैमरे चोर बुलेट को दुसरी गाडी़ के साथ टोचन कर ले जाते नजर आ रहे है l बुलेट चोरी की रिपोर्ट गाडी़ मालिक नें कोटा थाने में दर्ज करा दी है l पुलिस जांच में जुटी है l

एक गाडी़ में दो चोर पहुंचे और कुछ देर रेकी करने के बाद बुलेट को टोचन कर मेनरोड से होते हुए नाका चौक से बिलासपुर रोड की ओर भागते कैमरे में दिखाई दे रहे है l

इसके पहले भी नगर से जितनी भी गाडियां चोरी हुई है सब 3 से 4 बजे के बिच हुई इस समय चोर ज्यदा सक्रिय रहते है और सूनसान का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम देते रहते है l पुलिस को चुस्त होकर चोरों में खौफ पैदा करना होगा ताकि चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सके l

आकाश अग्रवाल नें बताया की रोज की तरह अपनी बुलेट मैं घर के बाहर लॅाक करके खडी़ करता हूं कल सुबह जब देखा तो बुलेट गायब थी फिर सीसी फुटेज चेक कराया गया तो पता चला दो चोर लेकर भाग रहे थे l जिसकी रिपोर्ट मैने दर्ज करा दी है पुलिस जांच कर रही है l

कोटा में चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है ऐसा लगता है चोरों को पुलिस का खौफ कम है कुछ माह पहले नगर के बृजवासी मेडिकल स्टोर्स के 3 से 4 बजे के करीब दो लोग एक बाईक में आए कुछ देर इधर उधर देखने के बाद घर के बाहर खडी़ बुलेट का लाॅक तोड़कर भारतीय विद्यापीठ स्कूल तक रेंगाते ले गये और उसके सामने गली से हटरी चौक के पास बुलेट चालू नही हुई तो छोड़ भागे थे l

वहीं हास्पिटल के पास मेनरोड से एक पीले रंग की बुलेट चोरी हुई थी जिसका आज तक पता नही चल पाया चोरों का गोबरीपाट तक लोकेशन मिला था उसके बाद पता नही चला l पुरानी बस्ती में रहने वाले विजय रजक के घर से चार माह पहले दहेज में मिली हीरो की बाईक और जेवर समेत नगदी चोरी का भी कुछ पता नही चल सका है l पुलिस चोरों को पकडनें नकाम रही l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -