कोटाछत्तीसगढ़पर्यावरणबिलासपुररायपुर

स्टेशन से मुक्तिधाम तक बदहाल सड़क पर जागरूक लोगों नें लगाए पौधे

शासन प्रशासन के खिलाफ जताया विरोध

एक व्यक्ति नें कहा इन पानी भरे बडे़ बडे़ गढ्ढों में मछली पालन करूंगा

@करगीरोड कोटा – इस सड़क की बदहाली से आखिर कब रूख्सत होगी l हर साल यही हाल रहता है और चलना राहगीरों का दुभर हो जाता है l नगर की अव्यवस्थाओ के प्रति जागरूक लोगों नें पौधे लगाकर विरोध प्रकट किया l

रेल्वे स्टेशन से मुक्तिधाम तक रेल्वे परिक्षेत्र के अंतर्गत होने के कारण इस सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है l रेल्वे ना इसे बना रहा और ना ही बनने दे रहा जिसके कारण समस्या बनी हुई है l वहीं पीडब्लूडी और नगर पंचायत नें रेल्वे की जमीन कहकर हाथ खडे़ कर दिये है l

बरसात का मौसम है सड़क पर बडे़ बडे़ गढ्ढे है स्कूली बच्चों , पैदल चलनें वाले, सायकल , बाईक सवारों को यहां से गुजरनें में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है कई लोग गिर भी चुके है जो किचड़ में लतफत हुए है l इन्ही परेशानी को देखकर नगर के कुछ जागरूक लोगों नें इस बदहाल सड़क पर पौधे लगाकर अपना विरोध प्रकट किया है l

आने वाले दिनों में बडी़ संख्या में युवा वर्ग विरोध शासन प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करनें की तैयारी में है l

नगर के जागरूक व्यक्ति मनोज तिवारी नें इस बदहाल सड़क पर पानी भरे हुए बडे़ बडे़ गढ्ढों को देखकर मछली पालन का विचार कर लिया और कहा कि अब रेल्वे विभाग से परमिशन लेकर इसमें मछली पालन करेंगें l

इस तरह कई लोगों नें कटाक्ष करते हुए इस सड़क की दुर्दशा पर अपनें अपनें निजी विचार प्रकट किये है l

बहरहाल स्थानीय नेताओं को इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक और सांसद से बात कर रेल्वे के अधिकारीयों से चर्चा कर समस्या का निराकरण करना चाहिए l आगे नगरीय निकाय चुनाव है ऐसे में जनता के विरोध का सामना नेताओं को करना पड़ सकता है l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -