कोटाछत्तीसगढ़

गौशाला मामले में बजरंग दल एवं ग्राम पंचायत की हुई आपसी बैठक

समन्वय एवं भाईचारा हुआ स्थापित हुआ

कुछ लोगों नें पंचायत को भड़काते हुए दी थी गलत जानकारी – बजरंग दल

kuldeep sharma कोटा – कोरीडैम रोड स्थित कुंवारीमुडा़ पंचायत की जमीन पर बजरंग दल द्वारा गौशाला स्थापित करने व कब्जे को लेकर कुछ दिन पहले विवाद हुआ था जो काफी गंभीर मामला बना हुआ था l

इस पूरे मामले में बजरंग दल के ऊपर आरोप लगाया जा रहा था कि उनके द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है इस आरोप खत्म करते हुए आज ग्राम पंचायत कुमारीमुंडा एवं बजरंग दल के द्वारा समन्वय बैठक हुई जिसमें आपसी भाई चारा और सहयोग की बात हुई l

बजरंग दल नें ग्राम पंचायत के सभी ग्राम वासियों को सत्यता से अवगत कराया गया की गौशाला वाली भूमि को गौ सेवा के लिए उपयोग किया जाना था ना कि कब्जा करना था अन्य लोगों के द्वारा आपको गलत जानकारी दी गई है एवं भडकाया गया जो गलत था l

ग्राम वासियों ने इस बात को समझते हुए बीती बातों को भुलाते हुए आपसी समन्वय एवं भाईचारा बनाए रखने का निर्णय लिया गया और साथ ही गौशाला के लिए जो निर्माणधीन सामग्री थी उसे ग्राम पंचायत के द्वारा बजरंग दल को वापस देने के लिए निर्णय किया गया और गौ सेवा के लिए हर संभव सहयोग करने की बात कही गई साथ ही ग्राम पंचायत के द्वारा कोरी डेम के बगल में कुंवारीमुंडा पंचायत की खाली भूमि को गौ सेवा के लिए उपयोग करने हेतु आवेदन प्रेषित किया गया पंचायत द्वारा आवेदन स्वीकार किया गया और इस विषय में जल्द से जल्द विचार करने के लिए आश्वासन दिया गया l

बजरंग दल के सदस्यों नें बताया कि पंचायत वासीयों से चर्चा हुई है आगे चलकर सबके साथ सबके सहयोग से बैठक कर आपसी सामंजस्य बनाकर गौ सेवा के कार्य करने की बात कही l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -