कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

सेंट जेवियर्स स्कूल कोटा के एकाउंटेंट नें किया लाखों का गबन,, अभिभावकों से फीस के पैसे लेकर फरार

अभिभावकों में है काफी रोष ,, प्रबंधन इस पर गंभीरता से ध्यान दे

@kuldeep sharma करगीरोड कोटा – मौहारखार कोटा स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से एक बडा़ और गंभीर मामला सामने आया है । यहां के एकाउंटेंट जेहान ने पालकों से बच्चों की फीस के लाखों रूपये अपने खाते में डलवाए और फिर फरार हो गया ।यह गबन का मामला तब सामने आया जब स्कूल प्रबंधन ने पालकों से फीस को लेकर बात की और फीस जमा करने के लिए कहा । स्कूल से आए फोन काल ने पालकों की नींद उड़ा दी क्योंकि पालकों ने यहां के एकाउंटेंट पर स्कूल की फीस एकाउंटेंट के पास जमा करवा दी थी ।

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर पर जांच शुरू की तब सारा मामला सामने आया लेकिन तब तक एकाउटेंट यहां से फरार हो चुका था । इस जानकारी के बाद कोटा के कुछ पालकों ने हमसे इस पूरे मामले की शिकायत की और जानकारी दी कि उन्होंने फीस जमा कर दी है लेकिन उसके बाद भी स्कूल के द्वारा उनसे फीस को लेकर दबाव बनाया जा रहा है ।

वहीं अभिभावकों का कहना है उन्होनें फीस के जो पैसे दिये वो व्यक्तिगत नही दिये वो प्रबंधन के द्वारा नियुक्त जेहान को दिये है इसलिए अभिभावकों के दिये पैसों की जिम्मेदारी प्रबंधन की होनी चाहिए कि वह जेहान से कैसे और किस तरह वसूल करना है इस पर वें ध्यान दें l

अभिभावकों का ये भी कहना है कि हमें हमने जो फीस के पैसे जेहान को दिये है वह पैसे प्रबंधन हमारे बच्चों की फीस में समायोजन करें l

इस पूरे मामले में सेंट जेवियर्स कोटा की प्राचार्या मधुमालनी जॉन का कहना था – हमें जानकारी मिली है कि जेहान नें कई पेरेंट्स से अपने खाते में पैसे लिए है । इसके बाद भी हमने सभी से पुरी डिटेल मांगी है ताकि इस मामले को ठीक किया जा सके जिसका भी पैसा इस प्रकार से उसने लिया है उनका समाधान निकाला जाएगा उन्हें रियायत दी जाएगी । एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एफआईआर तो करवा दें लेकिन इससे पालकों का पैसा नहीं निकल पाएगा । इसके लिए प्रबंधन प्रयास कर रहा है l

सेंट जेवियर्स स्कूल से मैनेजमेंट की सुप्रिया प्रसाद ने इस पूरे मामले में कहा कि – ये मामला सामने आया है हमने पेरेंट लोगों से बात करके सारी डिटेल ले रहे हैं इस मामले में प्रबंधन सख्त एक्शन लेगा और किसी भी पालक के साथ गलत नहीं होने देगा ।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट