कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

kota: पटवारी से गाली-गलौज धक्का मुक्की कर कार के चाबी को छीनकर कांच को तोड़ने की कोशिश – आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण में महिला सहित 04 आरोपीगणों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

@kuldeep sharma कोटा – पटवारी के धक्का मुक्की कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कोटा पुलिस नें कार्यवाही की l

प्रार्थी तरुण कुमार साहू, पटवारी सेमरिया, तहसील कोटा, जिला बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की श्रीमान तहसीलदार कोटा के आदेश के परिपालन में आवेदक भगवान सिंह साकिन करका के नाम पर अंकित भूमि ग्राम सेमरिया में स्थित भूमि के स्थल निरीक्षण हेतु 02 कोटवार, आवेदक एवं अनावेदक के उपस्थिति में मौका जांच कर रहा था की जांच के दौरान रामकुमार पिता सुखनंदन, श्रीमती आरती पति रामकुमार ग्राम सेमरिया, राम कुमार के साढू महेश गेरे साकिन आमने, रामकुमार के बड़े साला भागवत चतुर्वेदी साकिन रानीसागर कोटा मौके पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए गाली गलौज कर तेरे जैसे कई पटवारी आये और गए कहते हुए कालर पकड़कर धक्का मुक्की करने लगे मौके की स्थिति को देखते हुए, कार्य को बीच में रोक कर पंचनामा तैयार करने लगा। उनके द्वारा पंचनामा तैयार करते समय पुनः गाली गलौज करने लगे। जिसके कारण कार्य को स्थगित कर दोनों कोटवारों के साथ अपने वाहन क्रमांक CG 10 BP 9988 में बैठकर वापस आने प्रयास किया। किंतु उक्त लोगों के द्वारा कार के सामने आकर कार के दरवाजा को तोड़ने की कोशिश करने लगे। जिसको मना करने के लिए मैं कार से बाहर आया तो मेरा मोबाइल एवं कार की चाबी को उनके द्वारा छीन लिया गया। कार के चाबी एवं मोबाइल को कुछ देर बाद वापस मांगने पर पुनः गाली गलौज करते हुए वापस दे दिया गया एवं मुझे झूठा केस में फंसाने की धमकी देते हुए आज के बाद दोबारा इस गांव सेमरिया या रास्ते में दिखे तो जान से मारकर काट कर फेंक देंगे की धमकी देने लगे। उसके बाद मैं अपनी जान बचाकर वापस आ गया। उक्त घटना होने से मानसिक रूप से काफी डरा हुआ हूं एवं उनके धमकी को सुनकर मुझे एवं मेरी जान माल को खतरा है। मेरे साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना कर सकता है। प्रार्थी के आवेदन पेश करने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त आरोपियों का पतासाजी कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। उक्त चारों *आरोपीगण 01. रामकुमार अनंत पिता स्व. सुखनंदन अनंत उम्र 45 साल साकिन सेमरिया 02. श्रीमती आरती अनंत पति रामकुमार अनंत उम्र 40 साल साकिन सेमरिया थाना कोटा 03. भागवत चतुर्वेदी पिता भोलाराम उम्र 42 साल साकिन रानीसागर कोटा थाना कोटा 04. महेश गेरे पिता बाबूलाल उम्र 40 साल सा. अमने थाना कोटा जिला बिलासपुर* को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने इस बेहतर और प्रभावी कार्यवाही के लिए ज़िले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर और ग्रामीण तथा अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय थाना प्रभारी रजनीश सिंह और स्टाफ़ की सराहना की है ।

असमाजिक तत्वों के लोगों के विरुद्ध कार्यवाही का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि करने वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना हैं।

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह,उ.नि. ओंकारधर दीवान,स.उ.नि. नेहरू राम साहू, ओंकार बंजारे, प्र.आर.सनत पटेल, आरक्षक खेमंत पाल, संजय श्याम,धीरज जायसवाल का सराहनीय योगदान है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी