कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुरभारतराजनीतिलोरमी

जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान के साथ भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू नें कोटा में किया जनसंपर्क

सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं – तोखन साहू

@kuldeep sharma कोटा – बिलासपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी तोखन नें पूरी तैयारी के साथ अपना जनसंपर्क अभियान तेजी से शुरू कर दिया है और बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से दौरा करते हुआ प्रचार प्रसार में जुट गये है l

गुरूवार को कोटा नगर में भाजपा प्रत्याशी तोखन का कार्यकर्ताओ एवं नगरवासीयों नें गर्मजोशी से स्वागत किया l वही श्री साहू नें रेल्वे स्टेशन से अपना जनसंपर्क अभियान शुरू करते हुए नाका चौक, फिरंगीपारा, राममंदिर में दर्शन करते हुए डाकबंगला , चंडीमाता चौक पहुंचकर भाजपा को जितानें लोगों से अपील करते हुए आशिर्वाद मांगा l

इस दौरान श्री साहू ने कहा कि मोदी जी ने हर वर्ग के हित के लिए पिछले 10 वर्ष में ऐतिहासिक कार्य किए हैं इसलिए हर मतदाता कह रहा है कि हम सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसलिए मोदी को चुनते हैं । मै आप लोगो से अपील करता हूं कि मुझे मतदान करिए क्योंकि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए फिर से मोदी जी की सरकार बनाना है। जनसंपर्क के दौरान बिलासपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान ,राजू सिंह क्षत्री मोहित जयसवाल, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश साहू, गायत्री साहू, सत्यशील अग्रवाल, प्रदीप कौशिक , बाबा गोस्वामी,राजा गुप्ता, शिवमान सिंह, सहित भाजपा के नेता कार्यकर्ता बडी संख्या में मौजूद रहे l

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट