कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

कोटा में चोरों ने नए टी आई और एसडीओपी का किया स्वागत ।

दहेज में मिली बाईक और अन्य सामान के साथ लाखों की चोरी

@kuldeep sharma कोटा – कल रात चोरों नें पुरानी बस्ती के एक मकान में चारी की घटना को अंजाम देते हुए नए पदस्थ टीआई और एसडीओपी का स्वागत कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कल रात कोटा में पुरानी बस्ती वार्ड नम्बर 08 निवासी विजय रजक के यहां चोरों ने रात को धावा बोल दिया और बाजू के कमरे से नगद राशि सहित बाईक और सोने चांदी के जेवर को पार कर दिया ।

जबकि कल ही कोटा जनपद में उच्च अधिकारियों ने होली के पहले शांति समिति की बैठक आयोजित की ताकि नगर में शांति व्यवस्था बनी रही लेकिन चोरों को इससे क्या मतलब l

पीड़ित विजय ने बताया कि रात को जब वे अपने घर के एक कमरे में सो रहे थे चोरों ने बाजू के कमरे का ताला तोड़कर नई डिलक्स बाईक लगभग अस्सी हजार ,नगद लगभग बीस हजार रूपए के साथ ही सोने और चांदी के जेवर की चोरी कर ली है ।
चोरों ने इस घर के लगभग तीन से चार तालों को तोड़ा और कमरे का सारा किमती समान समेटते हुए बाकी सामान बिखरा छोड़ दिया । जानकारी के बाद कोटा पुलिस इस पुरे मामले की जांच कर रही है ।

कोटा टी आई ने कहा कि – घटना स्थल पर जांच के लिए हमारे एसआई गए हुए हैं जांच चल रही है जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी ।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -