कोटाबिलासपुररायपुर

कोटा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास में जमकर धांधली ।          

शिकायत कर्ता नें बताया कि अपात्रों को भी सेटिंग कर बनाया गया पात्र

अगर निष्पक्ष और सही जांच होगी तो कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं ।

@कुलदीप शर्मा कोटा – केंद्र सरकार की गरीबों को आवास देने की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना की धज्जी कोटा नगर पंचायत में जमकर उड़ रही है l

कोटा नगर पंचायत में बनने वाले प्रधानमंत्री आवास पर शुरू से ही धांधली के आरोप लग रहे थे । कई वार्डो में सालों से आवास के काम चल रहे है जो कि लापरवाही से अधुरे पड़े हुए थे तो कई जगह ठेकेदार आवास को बाहर बाहर बनवाकर अंदर का काम किए बिना ही पूर्ण बता कर राशि आहरण करने लगे थे ।

सूत्रों की मानें तो कोटा नगर पंचायत के कुछ कर्मचारी लोग सिर्फ आवास पास कराने और ठेकेदारी के काम में लगे हुए है जो हितग्राहियों से रकम भी वसूल कर रहे आवास पास कराने और किश्त निकालने का लेते हैं ।
नगर पंचायत पर ये भी आरोप लग रहे है कि बिना नक्शा और जमीन के कागज देखे आवास का ले आउट दे दिया जाता है जिससे बाद में विवाद की स्थिति बनती है ।

कोटा के वार्ड नम्बर आठ में रहने वाले ओंकार दुबे ने नगर पंचायत के साथ ही उच्च अधिकारियों से भी इस धांधली की शिकायत की है ओंकार दुबे ने शिकायत में कहा है कि एक ही जमीन के नक्शे को लगा लगा कर तीन तीन आवास पास कराए गए हैं जिसमें नगर पंचायत के ही कई कर्मचारियों की मिली भगत है लेकिन अभी तक इस पर उच्च अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया है ।

वहीं शिकायत कर्ता नें बताया कि पूरे दस्तावेजों के साथ शिकायत की थी और हमे उपल्बध भी कराया है l और रायपुर से आडिटर आए थे और शिकायत को की जांच भी की है लेकिन आगे क्या हुआ अभी पता नही चला है l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -