छत्तीसगढ़भारतरायपुर

छत्तीसगढ़ : श्री रामलला दर्शन योजना: हर सप्ताह छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु जाएंगे अयोध्या धाम

अयोध्या के लिए विशेष ट्रेन से का संचालन 5 मार्च से

@सुनील शुक्ला रायपुर – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में आज यहां विधानसभा परिसर में श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईआरसीटीसी के बीच विशेष ट्रेन चलाने और आवश्यक व्यवस्था के लिए एमओयू हुआ। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव विशेष रूप से उपस्थित थे।
श्रीरामलला दर्शन योजना के लिए छत्तीसगढ़ से अयोध्या तक चलाई जा रही विशेष ट्रेन प्रत्येक सप्ताह चलेगी। 12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। इस विशेष ट्रेन का संचालन 5 मार्च से प्रारंभ हो रहा है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यक्रम में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार बड़ी तेजी से मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि एमओयू हस्ताक्षर होने के बाद 5 मार्च से ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। यह एमओयू 3 साल के लिए हस्ताक्षर किया गया है जिसे 2 साल बढ़ाया भी जा सकता है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया कि सभी जिला कलेक्टर हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त कर उनकी जांच करेंगे और जिलेवार निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों की सूची तैयार करेंगे। सूची आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नोडल एजेंसी को भेजी जाएगी। प्रत्येक जिले से 40 यात्रियों पर एक अनुरक्षक भी भेजा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस ट्रेन के माध्यम से काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और प्रयागराज में तीर्थ स्थान की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

You cannot copy content of this page

Latest
अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार... सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर -