छत्तीसगढ़रायपुर

स्व सहायता समूह की महिलाएं अब फिर करेंगी रेडी-टू-ईट का संचालन

महिला समूहों के जिम्मे होगा नौनिहालों का पोषण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

@सुनील शुक्ला रायपुर – राज्य सरकार ने रेडी-टू-ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने का निर्णय लिया है। हम महिलाओं के रोजगार और आजीविका के संकट को आपकी सरकार ने दूर करने का बड़ा संवेदनशील फैसला लिया है। इस निर्णय से हम सभी बहुत उत्साहित हैं। इससे हजारों प्रभावित समूह की महिलाओं को संबल मिलेगा और उनका खोया हुआ आत्मसम्मान लौटेगा। यह बातें स्वसहायता समूह की महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय स्थित कक्ष में मुलाकात के दौरान कही और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं ने कहा कि हम पूरे प्रदेशभर की 1786 महिला समूह की महिलाएं इस निर्णय के लिए आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं।
गौरतलब है कि महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विधानसभा में एक प्रश्न के जवाब में रेडी टू ईट का संचालन फिर से महिला समूहों को सौंपने के संबंध में संवेदनशीलता के साथ विचार करने की बात कही थी।
सरगुजा से लेकर बस्तर तक के 30 जिलों से आई महिलाओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके इस निर्णय से रेडी टू ईट के संचालन से जुड़ी हम सभी महिलाएं बहुत खुश हैं और आपके सम्मान में समारोह आयोजित कर आपके और छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार जताना चाहते हैं। महिलाओं ने आयोजित समारोह के लिए मुख्यमंत्री को आमंत्रित भी किया।
प्रदेशभर के सभी संभागों से आई समूह की महिलाओं ने बताया कि राज्य में रेडी टू ईट के संचालन से 1786 समूह की लगभग 26 हजार महिलाएं प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी थी। लेकिन पिछली सरकार ने रेडी-टू-ईट के काम से महिलाओं को वंचित कर दिया था। इससे महिलाओं के परिवारजनों को मिलाकर लगभग 3 लाख लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि हमें बीते सालों में अनेक कठिनाईयों का सामना करना पड़ा और हमारे सामने आजीविका का बड़ा संकट आ गया था। आपके नेतृत्व वाली संवेदनशील सरकार ने हमारी इस पीड़ा को समझा और यह फैसला लिया।
महिलाओं ने कहा कि रेडी टू ईट के संचालन से होने वाली आय से हमारे पूरे परिवार का भरण-पोषण होता था। साथ ही इस आय के कारण हमें अपने वक्त, जरूरत और तीज-त्यौहारों में किसी के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ता था। जबसे हमारा रोजगार छीना गया है, हम लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। रेडी टू ईट के संचालन का कार्य जबसे महिला समूहों को वापस सौंपने का राज्य सरकार ने निर्णय लिया है, हमें आशा बंधी है कि हमें अवश्य काम मिलेेगा।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -