छत्तीसगढ़रायपुर

aditya narayan: भिलाई में हुए लाईव शो में सिंगर नें फैंस को माइक से मारा, फिर गुस्से में फोन छीनकर फेंक दिया,

सिंगर आदित्य नरायण की हरकत पर फैंस भडके

@सुनील शुक्ला रायपुर – बालीवुड के फेमस सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) के बेटे आदित्य नारायण का लाइव कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया है। इसमें सिंगर का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। उन्होंने अपने एक फैन के साथ बदसलूकी की है। ये सब छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के भिलाई का मामला है। वहीं से ही ये वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें आदित्य नारायण ने फैन के हाथ पर माइक दे मारा और उनका फोन लेकर दूर फेंक दिया।

सिंगर आदित्य नारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आदित्य भिलाई में एक लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं. कॉन्सर्ट में आदित्य ने परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन का फोन छीनकर फेंक दिया. उनका ये बिहेवियर फैन्स को पसंद नहीं आया और यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

आदित्य ने ऐसा क्यों किया इसे लेकर अभी तक कुछ क्लियर नहीं है. हालांकि, उनके इस बिहेवियर से फैंस बिल्कुल खुश नहीं हैं. फैंस उन पर काफी गुस्सा हैं.

आदित्य पर भड़के यूजर्स -एक यूजर ने लिखा- इससे पहले आदित्य ने रायपुर के एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ के साथ भी बदतमीजी की थी. वहीं कुछ लोग उनके बिहेवियर को बहुत गलत बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसे पता नहीं किस बात का घमंड है. बेचारे का फोन फेक दिया. इसी तरह के कमेंट्स यूजर्स लगातार कर रहे हैं.
X(ट्विटर) पर एक फैन ने एक वीडियो शेयर किया

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -