छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

बुजुर्ग महिला के साथ धोखाधड़ी करने वाला आरोपी  पुलिस के गिरफ्त में

नया मकान दिलाने के नाम पर 9 लाख रु.लेकर किया धोखा
@आदर्श अग्रहरि बिलासपुर – प्रार्थिया कमला पाण्डेय पति स्व. लखन पाण्डेय उम्र 60 वर्ष निवासी शीतला मंदिर चांटीडीह ने थाना सरकण्डा उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शीतला मंदिर चांटीडीह में इसका पुस्तैनी मकान करीब 3 डिस्मिल में बना है, जहां पर पानी का निकासी नहीं होने से उक्त मकान को बिक्री कर नया मकान खरीदी करना चाहती थी, शीतला मंदिर पूजा करने जाने से पुजारी पंकज परासर दुबे से जान पहचान होने से इस संबंध में चर्चा की थी जो इसके पुस्तैनी मकान को बिकी कराकर डीएलएस कॉलेज के पास नया मकान दिखाकर उक्त मकान को दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके झांसे में महिला आ गई, जिससे पंकज परासर दुबे ने इसके पुस्तैनी मकान को 12,00,000 रु. में बिक्री करवा दिया और बिक्री रकम मे से NEFT के माध्यम से तथा नगदी 50000 रु. कुल 9 लाख 17 हजार रूपये अपने पास रख लिया एवं दुसरा मकान नहीं दिलाया है, इस प्रकार पंकज परासर दुबे ने महिला का पुस्तैनी मकान को बिक्री कराकर नया मकान दिलाने के नाम पर रकम लेकर धोखाधड़ी किया है, प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी पंकज परासर दुबे के विरुद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को देने पर आरोपी पंकज परासर दुबे पिता दिनेश दुबे उम्र- 38 निवासी रामायण चौक, चांटीडीह, सरकंडा

को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देश प्राप्त हुआ, जिसके पालन में आरोपी की धरपकड़ हेतु थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर आरोपी का पता तलाश कर आरोपी पंकज परासर दुबे को गिरफ्तार कर अप क्र- 207/2024 धारा- 420 भादवि के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट