कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

साल बदल गया लेकिन नही बदली सड़क की स्थिति 

पीडब्लूडी के अधिकारीयों के उदासीन रवैय्ये के चलते आठ माह बाद भी टूटा पुल नही बना

बिलासपुर – कोटा रतनपुर मार्ग पर पडने वाला चांपी नाला पुल पिछले आठ माह से टूटा हुआ है जिसके चलते आम जनता परेशानी झेलते हुए पांच किलोमीटर अधिक डायवर्टेड गढ्ढे भरी सडकों से होकर अपना सफर तय कर रही है l

अधिकारीयों की उदासीनता इसी से समझ आती है कि 27 मई 2023 को अचानक से चांपी नाला पुल टूट गया जिसके बाद से अवागमन अवरूद्ध हो गया था गाडियों की लंबी कतारें लग गयी थी जिसकी जानकारी के बाद अधिकारीयों नें डायवर्टेड मार्ग बनाया जिसकी हालत भी खस्ता रही धूल धक्कड से लोग काफी परेशान हुए और बरसात में किचड़ भरे मार्ग पर परेशान होते सफर लोगों नें तय किया l शिकायत के बाद अधिकारीयों नें घटिया जीएसबी मटेरियल डालकर कर ना पानी डलवाया ना रोलर चलवाया और लाखों का भुगतान कर दिया गया l

साल बदल गया लेकिन नही बदली इस सडक की स्थिति ऐसा लगता है 27 मई 2023 को टूटे पुल को बनाने अधिकारीयों नें विशेष दिलचस्पी नही दिखाई अगर की होती तो शायद बन जाता l

पुल मई में टूटा था चुनाव नवंबर में हुए अचार सहिंता और लगने के पहले तक अधिकारीयों के पास चार माह का समय था अगर अधिकारी बरसात का बहाना बनाते है तो भी प्रक्रिया पूरी कर लेते तो शायद टूटा पुल बन सकता था l

आपको बताते चले कि रतनपुर कोटा लोरमी सड़क का निर्माण एडीबी करा रही थी जानकारी के अनुसार इस चांपी पुल को भी नया बनाना था लेकिन एडीबी के अधिकारीयों नें इसे बनाना जरूरी नही समझा और जिसका खामियाजा जनता भुगत रही है l वहीं कोटा नगर में स्टेशन से लेकर थाना तक ठेकेदार अधूरा काम छोड़कर भाग खडें हुए l जिसके बाद यह रोड़ पीडब्लूडी को हेंडओवर की गई जो काफी समय हो गये l

बहरहाल आगे देखना होगा कि अब कब तक इस ओर जिम्मेदार संज्ञान लेते है l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -