छत्तीसगढ़धार्मिकभारत

रामलला को चढ़ेगा 1265 किलो का लड्डू,  

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रभु श्रीराम को लोग तरह-तरह के गिफ्ट दे रहे हैं.

धर्म डेस्क – अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देशभर में उत्साह है. भक्त अपने-अपने तरीके से इस उत्साह में शिरकत कर रहे हैं. लोग अपने प्रिय प्रभु श्रीराम के लिए अनेक वस्तुएं भेज रहे हैं. 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए खास तरह के उपहार लोग भेज रहे हैं. इसी कड़ी में शनिवार को हैदराबाद से अयोध्या राम मंदिर में 1265 किलोग्राम का लड्डू पहुंच गया है.

हैदराबाद में तैयार हुआ लड्डू
हैदराबाद के नागभूषण रेड्डी नाम के एक व्यक्ति ने ाम मंदिर के लिए 1,265 किलोग्राम का लड्डू तैयार किया है. इस लड्डू को बनाने में लगभग 30 लोगों ने लगातार 24 घंटे काम किया है. यहां लड्डू को एक साथ इतना बड़ा बनाने में 4 घंटे का समय लगा. इस खास लड्डू को हैदराबाद से अयोध्या सड़क मार्ग से पहुंचाया गया. इस विशाल लड्डू को काजू-बादाम और दूसरे मावों से सजाया गया है. इस लड्डू को इस तरीके से बनाया गया है कि यह टूटेगा नहीं. ये लड्डू खराब ना हो इसके लिए इसे रेफ्रिजरेटेड ग्लास बॉक्स में रखकर हैदराबाद से अयोध्या लाया गया है. इन लड्डुओं की खास बात यह है कि ये एक महीने तक चल सकते हैं. साथ ही दुनिया का सबसे बडा़ ताला अलीगढ़ से भी भेजा गया है l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -