कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष में राष्ट्रीय युवा दिवस के आयोजन में कोटा एसडीएम पीयुष तिवारी हुए शामिल

kuldeep sharma@कोटा – शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोबरी पाट मे स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया जिसमें कोटा एसडीएम पीयुष तिवारी अथिति के रूप में शामिल हुए l

इस मौके पर उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए कहा कि- 30 वर्ष का ज्योति पुंज था,
ज्ञान पुष्प का सुरभि कुंज था l
मस्तक पर वो अरुनिम रेखा,
चकित रह गया जिसने देखा ll
पश्चिम की धरती पर सनातन संस्कृति का ध्वज गाड़ने वाले नरेंद्र नाथ दत्त को आज पूरी दुनिया स्वामी विवेकानंद के नाम से जानती है l धर्म,दर्शन, वेद, साहित्य, पुरान व उपनिषदों के ज्ञाता स्वामी विवेकानंद ने पश्चिमी देशों के बड़े-बड़े विद्वानों को बौना साबित कर भारत को विश्व गुरु के रूप में पुनर्स्थापित कियाl साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज हम विकासशील भारत से विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा है, भारत को विकसित भारत बनाने में हमारे युवाओं का सबसे बड़ा योगदान होगा l हमारे युवाओं को किस तरह सफलता का पथ निर्माण करना चाहिए, इसके लिए भी उन्होंने मार्गदर्शन दिया, साथी कई उदाहरण प्रस्तुत किये l

इसके पश्चात मेरी माटी – मेरा देश कार्यक्रम के तहत संस्था में निर्माण अमृत- वाटिका का उद्घाटन कर NSS के पूर्व वॉलिंटियर्स को राष्ट्रीय सेवा योजना का A सर्टिफिकेट का वितरण किया l कार्यक्रम में ग्राम सरपंच महेशीया मरकाम, फेकू लाल साहू, ईश्वर श्याम ,संस्था प्राचार्य श्रीमती रजनी सिंह, व्याख्याता उपेंद्र सिंह ठाकुर, प्रमिला मिरी, तृप्ता प्रेम, अमित कुमार, संकुल के शिक्षक शिक्षिका – इंदु, गीतू, महिमलता, बालेश्वर एवं 400 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी कुमार गौरव गुप्ता ने सभी का आभार प्रदर्शन कर युवाओं को नवीन भारत निर्माण की शुभकामनाएं व्यक्त की l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी