कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

जिला सहकारी बैंक कोटा के प्रबंधक हरीश वर्मा सस्पेंड

बोनस में कमीशन और दुर्व्यवहार के चलते हुई कार्यवाही
@कोटा – किसानों से अभद्र व्यवहार और बोनस राशि में कमीशन के चक्कर में कोटा के जिला सहकारी बैंक में पदस्थ शाखा प्रबंधक हरीश वर्मा निपट गये l सुत्रों की माने तो साहब जब से यहां आए थे तब से विवादित रहे l
कलेक्टर बिलासपुर नें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है पूरा मामला जिला सहकारी बैंक बिलासपुर की करगीरोड शाखा का है। शाखा के पर्यवेक्षक एवं प्रभारी शाखा प्रबंधक हरिश कुमार वर्मा के विरूद्ध किसानों ने कमीशन मांगे जाने एवं नहीं दिये जाने पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। कलेक्टर ने मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई। जिसके कारण पर्यवेक्षक श्री हरिश कुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बैंक कर्मचारी सेवा (नियोजन, निबंधन और उनकी कार्यस्थिति) नियंम 1982 की प्रावधानों के अनुसार उन्हें निलंबित किया गया है। श्री वर्मा का समस्त प्रभार बैंक के सहायक लेखापाल शरद कुमार कौशिक को सौंपा गया है। हरिश वर्मा को निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय सरकण्डा शाखा नियत किया गया है। नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।
कलेक्टर ने ऐसे अधिकारी कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी-कर्मचारियों की शिकायत सही पाई गई तो विभागीय सख्त कार्रवाई के साथ ही थानों में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराई जायेगी। धान खरीदी, बोनस भुगतान सहित किसानों एवं गरीबों से जुड़े सभी मामलों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी जायेगी।

जिला सहकारी बैंक कोटा में अपनें ही पैसे निकालने आए किसानों को काफी परेशान होना पडता था बिना लेनदेन के किसानों का काम नही होता था लेकिन डर से बहुत से किसान चुपचाप रह जाते थे विरोध नही करते थे जिसका कर्मचारी फायदा उठाते थे लेकिन अब किसानों में हिम्मत नजर आने लगी है l वही इस बैंक में कई समिति प्रबंधको की भूमिका भी संदेहाष्पद बताई जा रही है जो अब परत दर परत बाहर आते जाएगी l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी