कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

कोटा कालेज की घायल छात्रा को देखने पहुंचे अटल श्रीवास्तव  

@कोटा – सोमवार को निरंजन केशरवानी महाविद्यालय से छुट्टी के बाद वापस घर आ रही एम.ए. अर्थशास्त्र की स्टूडेंट कलारतराई निवासी कोटा की छात्रा हेमा सिंह पर तेजधार हथियार से साजापाली के युवक योगेश साहू नें जानलेवा हमला किया था जिसके बाद कोटा स्वास्थ केंद्र में तत्कालिक उपचार के बाद सिम्स रिफर कर दिया गया था उसके बाद महाराणा प्रताप चैक स्थिति सूर्या हाॅस्पिटल में भर्ती किया गया जहां ईलाज चल रहा है।

इस पूरे घटना की जानकारी कोटा ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने नवनिर्वाचित विधायक अटल श्रीवास्तव को दी। विधायक अटल श्रीवास्तव ने सूर्या हांस्पिटल पहुंचकर घायल हेमा सिंह से मुलाकात की, स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उनके परिजनों माताजी और भाई राज सिंह से घटना की विस्तृत जानकारी ली और चर्चा कर आश्वस्त किया कि ईलाज में कोई कमी नहीं होने दी जायेगी। अपराधी पर कड़ी कारवाई करने हेतु पुलिस प्रशासन से उन्होंने मौके से ही फोन लगाकर बातचीत की। टीआई कोटा ने अटल श्रीवास्वत को बताया कि घटना पर जुर्म दर्ज कर लिया गया है और अपराधी को पकड़ने हेतु पुलिस की विशेष टीम लगाई गयी हैं। अटल श्रीवास्तव के साथ प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, शहर कांग्रेस महामंत्री समीर अहमद थे। ब्लाक काग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष आदित्य दीक्षित ने मुलाकात कर काॅलेज की छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की समुचित व्यवस्था करने की मांग की।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी