कोटाछत्तीसगढ़

कोटा कालेज की छात्रा पर तेजधार हथियार से हमला नगर के लिए चिंता का विषय 

आरोपी युवक फरार ,, पुलिस नें अपराध दर्ज किया
छात्राओं में दहशत का माहौल

@ कोटा – आज दोपहर एक बडी़ घटना सामने आई है जो नगर के लिए काफी चिंता का विषय है आखिर कोटा में इस तरह से एक सरफिरे युवक द्वारा छात्रा पर तेजधार हथियार से हमला करने से कालेज छात्राओं एवं युवाओं में दहशत का माहौल बना हुआ है l कोटा के निरंजन केशरवानी कालेज में एम ए की एक छात्रा पर साजापाली का योगश साहू ने कालेज से निकलते हुए मुर्गा काटने वाले तेज धार हथियार से पेट और गर्दन व सिर पर हमला कर दिया जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटा के निरंजन कालेज से छुट्टी के बाद एक छात्रा अपनी सहेली के साथ वापस घर आ रही थी उसी समय एक युवक ने पीछे से उस छात्रा पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया । युवक ने छात्रा पर चार जगह घातक प्रहार किया जिससे छात्रा को काफी गंभीर रूप से चोट आई है । जानकारी के बाद छात्रा को कोटा अस्पताल लाया गया जहां तत्कालिक उपचार कर उसे बिलासपुर रिफर कर दिया गया । वहीं इस पूरे घटनाक्रम को एकतरफा आशिकी बताया जा रहा है

पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि युवक पहले भी उसकी बहन को तंग किया करता था लेकिन समझाईश के बाद दोबार ऐसा नहीं करूंगा बोला लेकिन आज जब बहन कालेज गई और वापस आ रही थी उसी समय पीछे से उस पर हमला कर दिया उसके साथ की सहेली इस हादसे के बाद बेहोश हो गई ।

कोटा टीआई टीएस नवरंग ने इस पूरे मामले में बताया कि – छात्रा को गले तथा पेट में धारदार हथियार से हमला किया गया था जिसे अस्पताल में भर्ती करने के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया गया है अपराध दर्ज कर युवक की छानबीन जारी है पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है l
सुरक्षा की दृष्टी से अगर देखा जाए तो कोटा का निरंजन केशवानी कालेज पूरी तरह से छात्राओं के लिए असुरक्षित है कोटा के लोग कई साल से कालेज आने जाने के रास्ते की मांग कर रहे हैं लेकिन किसी ने भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया । बच्चे स्टेशन पार करने के बाद पहाड़ की चढ़ाई करने के बाद कालेज पहुंचते हैं । ये रास्ता असुरक्षित होने के साथ ही सुनसान रहता है ऐसे में ऐसी घटनाओं से कभी भी इंकार नहीं किया जा सकता और यहां के नागरिको के साथ ही छात्रों को भी इस समस्या को उठाया था लेकिन प्रशासन ने कभी भी इस दिशा में ध्यान नहीं दिया और आज उसकी परिणाम सामने आ गया l
वहीं इस घटना के बाद से कालेज की छात्राओं में दहशत का माहौल है और नगर के लोगों में आक्रोष है l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी