Uncategorizedछत्तीसगढ़रायपुर

तेंदुए की खाल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

वन विभाग को मिली बड़ी कामयाबी,

तेंदुए की खाल बेचने घूम रहे तीन तस्कर वन विभाग की टीम के हत्थे चढ़ गये

रायपुर – 27 नवंबर को उदंती सीतानदी अभ्यारण्य की एंटी पोचिंग टीम को सूचना मिली थी कि बीरीघाट क्षेत्र में कुछ संदिग्ध तेंदुए की खाल को बेचने ग्राहक तलाश रहे । इस सूचना पर टीम ने तेंदुए की खाल के साथ तीन आरोपियों को हिरासत में लिया।
अभ्यारण्य प्रशासन ने आज प्रेस नोट जारी कर बताया कि आरोपी कार्तिक गोड 45 वर्ष उसका बेटा गोरांगो गोड 23 वर्ष के अलावा उपेंद्र रावत 25 वर्ष को खाल के साथ हिरासत में लिया गया। तीनों आरोपी ओडिशा चंदाहांडी थाना क्षेत्र के चकामाल ग्राम के निवासी हैं। उपनिदेशक वरुण जैन के मार्गदर्शन में टीम का नेतृत्व कर रहे उदंती अभ्यारण्य के सहायक संचालक गोपाल कश्यप ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि तेंदुए को जहर देकर मारा गया।

शिकार के मामले में अन्य और आरोपी है। जिसकी पतासाजी की जा रही है। कश्यप ने कहा कि पेशेवर इन तस्करों के निशानदेही पर आगे की पड़ताल जारी है. आगे बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आरोपियों के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 28 को देवभोग न्यायालय में पेश किया गया, जहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इस अभियान में सुशील सागर रेंजर इंदागांव, चंद्रबली ध्रुव उपनोडल अधिकारी, राकेश मार्कडेय, चूरामन धृत लहरे, ओमप्रकाश राव, फलेश्वर दीवान, ऋषि ध्रुव समेत अन्य वन कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -