कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

वेलकम फैक्ट्री के अपशिष्ट प्रदार्थ को लेकर जा रही ट्रेक्टर पूरे नगर में फैला रही बदबू 

वेलकम प्रंबधन की लापरवाही फिर हुई उजागर

@कोटा – वेलकम डिस्टरीज प्रा. लिमिटेड छेरकाबांधा के करनामें पिछले दिनों काफी चर्चित रहे जिससे सभी रूबरू है कि कैसे प्रबंधन की मनमानी और लापरवाही रवैय्ये के चलते स्कूली बच्चे शिक्षक किस कदर परेशान थे l
वेलकम प्रबंधन के द्वारा स्कूल के पास सडा़ हुआ अपशिष्ट डाला जा रहा था जिसके कारण पीपरपारा के शासकीय स्कूल के बच्चे उल्टी , चक्कर और स्वास्थगत परेशानी तो झेल ही रहे थे साथ उनकी पढाई भी प्रभावित हो रही थी l साथ ही ग्रामीणों की निस्तारी व जानवरों के लिए वन भूमि में बने तालाब में गंदा पानी बहाने की खबर लगातार प्रकाशित की गई थी जिसको जांच में उच्च अधिकारीयों नें सही पाया था जिसके बाद वेलकम प्रबंधन नें वहां से सडे़ प्रदार्थ को हटा कर सफाई करवाई थी l
वहीं ग्रामीणों नें भी चिमनी के हानिकारक निकलने वाले डस्ट राखड़ व गंदा पानी से मानव जीवन और खेत खलिहानों को हो रहे विपरीत प्रभाव की लिखित शिकायत भी कर चुके है l
बहरहाल इन सब के बाद भी वेलकम प्रबंधन का मनमाना और लापरवाही रवैय्या फिर से सामने आया है छेरकाबांधा वेलकम प्लांट से निकला अपशिष्ट प्रदार्थ को ट्रेक्टर में खुले रूप से कोटा नगर के अंदर से अमने ड्राई होने भेजा जा रहा है जो पूरे नगर के साथ आसपास बदबू फैलाते हुए जा रहा है l इस सडे़ हुए अपशिष्ट की बदबू इतनी भयंकर है कि लोग कुछ देर परेशान हो गये l
जबकि वेलकम फैक्ट्री को इस तरह का सडा़ हुआ अपशिष्ट प्रदार्थ का परिवहन ढक कर कराना चाहिए l व्यवस्थित ढंक से करते हुए लोक स्वास्थ को ध्यान में रखना चाहिए ताकि अपशिष्ट की गंदगी से किसी को परेशानी ना हो l वहीं आटो में स्कूल जा रहे सभी बच्चे नाक को बंद करने मजबूर हो गये l
अब देखना होगा की हर रोज अपशिष्ट प्रदार्थ के होने वाले परिवहन को वेलकम प्रबंधन आगे कितने सुरक्षित तरीके से परिवहन कराता है l
जानकारी के मुताबिक पर्यावरण विभाग से वेलकम डिस्लरीज की शिकायत भी फोटो और विडियो के साथ होने वाली है l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी