कोटाछत्तीसगढ़राजनीति

सीएम भूपेश बघेल नें कहा अटल मेरे करीबी है कोटा विधानसभा से जिताएं विकास कार्यों की कमी नही होने दूंगा

रमन सिंह जैसे लोगों को चुनाव हारना चाहिए क्योकिं उन्होनें सबको ठगा है

रमन सिंह पर साधा निशाना दवाई में कमीशन खोरी के कारण नसबंदी, गर्भाशय, अंख फोड़वाकांड में कई लोगों की मौत हुई थी

@कोटा – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के दूसरे चरण के चुनाव के लिए चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के पक्ष सभा को संबोधित किया l

सीएम भूपेश बघेल जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र के तेंदुआ में आम सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है तेंदुपत्ता तोडनें वालों को चरण पादुका दिये एक पैर में 6 नबर तो एक में 7 नबंर आदिवासीयों को रमन नें खूब ठगा पैईसा तुंहर और कमीशन रमन सिंह के l इसके अलावा दवाईयों के कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि आज ही के दिन कानन पेंडारी में नसबंदी कांड हुआ था जहां कई महिलाओं की मौत हो गई थी कमीशन खोरी के कारण नसबंदी, गर्भाशय,आंख फोडवा कांड, में कई लोगों की मौत हुई थी l

वहीं मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो गया है, पहले चरण के चुनाव में राजनांदगांव में रमन सिंह का बोरिया बिस्तर बंध गया है, वो चुनाव हार रहे हैं. रमन सिंह जैसे व्यक्ति को चुनाव हारना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सबको ठगा, गरीबी बढ़ी, कुपोषण बढ़ा, टावर नई रहिस मोबाइल बांटिस,जो चलबे नई करीस, घिटिया टिफिन बांटा सब में कमीशन खाकर चाऊंर वाले बाबा बने थे. इसके साथ ही सीएम बघेल ने रामदेव बाबा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आंख चपका कर नकली तेल को बेच देते थे. वे 5 साल पहले छत्तीसगढ़ आये थे फिर नहीं आये l

अटल श्रीवास्त नें जनता से आशिर्वाद मांगते हुए कहा कि कोटा विधानसभा के विकास लिए मुख्यमंत्री जी नें मुझे भेजा है ये चुनाव सभी के लिए महत्वपूर्ण है सरकार की योजना के बारे में बताया और कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ का हर व्यक्ति खुशहाल है सरकार की योजनाओं का सभी को लाभ मिला है
वही सीएम भूपेश बघेल नें कहा अटल मेरे करीबी है कोटा विधानसभा से जिताएं विकास कार्यों की कोई कमी नही होने दूंगा l

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -