कोटाछत्तीसगढ़राजनीति

8 नवंबर को सीएम भूपेश बघेल कोटा विधानसभा में  दोपहर 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे 

कांग्रेस की जनघोषणा पत्र का कोटा क्षेत्र के मतदाता कर रहे हैं स्वागत कोटा से कांग्रेस विधायक बनाने का लिया संकल्प
@कोटा – विधानसभा क्षेत्र कोटा के कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव लगातार विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में मतदाताओं तक पहुंचकर सघन जनसंपर्क कर रहे हैं एवं 17 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे हैं। आज अटल श्रीवास्तव कोटा ब्लाॅक के ग्राम बाकीघाट, कलारतराई, खुरदुर, कृष्णाबंद, खरगहनी, पीपरपारा (नरवापार), नवापारा, छेरकाबांधा, लारीपारा, सिलदहा, भैंसाझार, बछालीखुर्द, कुंआजति, जोगीपुर, उमरमरा, नवापारा के दौरे पर रहें।
बुधवार 8 नवंबर को मुख्यंमंत्री कोटा विधानसभा के तेंदुआ में 12 चुनावी सभा को संबोधित कर अटल श्रीवास्तव को विजयी बनाने जनता से अपील करेंगे तथा शासन की योजनाओं से लाभ और कांग्रेस की घोषणा पत्र की जानकारी देंगें l

अटल श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ होगा, कोटा ब्लाक के अधिकतर गांवों में रीपा के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। कोटा विधानसभा के सभी स्कूलों को आत्मानंद स्कूल में अपग्रेट किया जावेगा, सरकारी स्कूल काॅलेज में मुफ्त शिक्षा प्रदान किये जावंेगी, कोटा विधानसभा के सभी छात्रावासों में कोचिंग की निशुल्क व्यवस्था सरकार करेगी, कोटा में सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तर अस्पताल बनाया जावेगा, सरकार बनते ही युवाओं को व्यवसाय एवं उद्योग के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी पर लोन प्रदान किया जावेगा, 17.5 लाख परिवारों को मकान देने की घोषणा पूरी प्रदेश में की गई है, कोटा क्षेत्र के सभी कच्चे मकान के हितग्राहियों को पक्के मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता दिये जावेगी और आवासहीन लोगों को आवास बनाकर दिया जावेगा, 500 रु. गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, 200 यूनिट तक बिजली फ्री, अंतेष्टि का खर्च सरकार उठाएंगी। अटल श्रीवास्तव ने कहा 2023 में सरकार बनते ही वर्तमान सरकार की सभी योजनाओं को पुनः आगे बढ़ाई जायेंगी।
अटल श्रीवास्तव के साथ जनसंपर्क में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आदित्य दीक्षित, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चैहान, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी, कुलवंत सिंह सदस्य मंडी बोर्ड, संतोष मिश्रा (छोटे भैया), आक्रोश त्रिवेदी, अंकुर वैष्णव, दिलीप श्रीवास, अहमद खान, फूलचंद्र अग्रहरि, श्रीमती माया मिश्रा, सोनू मानिकपुरी, संतोष गुप्ता, सुशांत अग्रहरि, कान्हा गुप्ता, जयराज दीक्षित, संजू चैहान, अफजल खान, देवेन्द्र कश्यप, देवेन्द्र कौशिक, बबलू अहिरवार, जब्बार खान, हनी तिवारी, शैलेष गुप्ता, समीर अहमद, महेश दुबे, धर्मेश शर्मा, बंसत यादव, अश्वनी धु्रव, पिन्टु सरपंच, कमल बिंझवार, दिलहरण श्रीवास आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाॅक कांग्रेेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल रहे।

You cannot copy content of this page

Latest
बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को पूरी तरह से असफल अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार...