कोटाछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा झूठ और भ्रम फलाने वाली पार्टी, कोटा के मतदाता सावधान रहे – अटल श्रीवास्तव..

भूपेश सरकार ने “जो कहा, सो किया” वादे से ज्यादा किया। सभी वर्ग के लिए कार्य किया।
@कोटा – आज अटल श्रीवास्तव बेलगहना ब्लाॅक के ग्राम जरगा, सुखेना, मिट्ठूनवागावं, करवाकदम चैक, पहाड़ बछाली, डाड़बछाली, खोनसाय नगावांव, रिगरिगा, बिटकुली, कसाईबहरा ग्राम में सघन जनसंपर्क किया। छोटी-छोटी सभाएं लेकर मतदाताओं से सीधे संवाद किया।
अटल श्रीवास्तव ने आज बेलगहना के मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा झूठ और भ्रम फलाने वाली पार्टी, कोटा के मतदाता सावधान रहे कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने “जो कहा, सो किया” वादे से ज्यादा किया। सभी वर्ग के लिए कार्य किया। उसी तरह 2023 में पुनः कांग्रेस की सरकार, भरोसे की सरकार बनेगी। सरकार बनते ही किसानों का कर्जा माफ होगा, स्व सहायता समूह की बहनों का कर्ज माफ होगा, 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलेगी, नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक मुफ्त शिक्षा जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज भी शामिल हैं, सरकारी स्कूलों में फीस नहीं लगेगी। माताओं-बहनों को बड़ी राहत देने की वादा करते हुए प्रति गैस सिलेंडर पर 500 रु. की छुट देने की घोषणा की गई है। अटल श्रीवास्वत ने कहा कि 17.5 लाख गरीबों को आवास, तेंदु पत्ता प्रति बोरा 6000 रुपये एवं 4000 रुपये सलाना बोनस, धान एवं वनोपजों के साथ-साथ तिवरा की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर की जायेगी, युवाओं को रोजगार एवं उद्योग लगाने हेतु ऋण पर 50 प्रतिशत सब्सिडी, एक बड़ी घोषणा करते हुए कांग्रेस ने कहा कि अंतेष्टी के लिए लकड़ी फ्री एवं आर्थिक सहायता प्रदान की जायेगी, 700 नए रीपा बनाये जायेंगे। अटल श्रीवास्तव ने कहा बेलगहना ब्लाॅक में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना, केंदा, खोंगसरा, बेलगहना, टेंगनमाड़ा में स्वामी आत्मानंद विद्यालय खोले जायंेगे सभी ग्रामों में चलित मेडिकल यूनिट द्वारा स्वास्थ्य सेवा प्रदान किया जावेगा। बेलगहना ब्लाॅक के संपूर्ण विकास का वादा अटल श्रीवास्तव ने किया। धान खरीदी केंद्र बढ़ाये जायेगें, सरकारी बैंक की स्थापना की जायेंगी।
अटल श्रीवास्तव को बेलगहना क्षेत्र के दौर मे भरपूर जंनसमर्थन मिला। ग्रामवासियों एवं वनवासियों ने फूल माला आरती के साथ कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया। जनसंपर्क के दौरान साथ में ब्लाॅक अध्यक्ष रामचंद्र पैकरा, कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, राजकुमार तिवारी, अभिषेक सिंह राजा, राकेश सिंह, नसीम खान, कांग्रेस के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी, श्रीमती प्रतिभा हरि पैकरा (सरपंच), रामरतन पाव, बेनीराम श्रीवास, झाडूराम पाव, रामसमतु पाव, ईश्वर पाव, लवकेन्द पैकरा, कलेश्वर पैकरा, श्याम यादव, सावन यादव, घासीराम पैकरा, संतोष गंधर्व, सुरेन्द्र पैकरा, लखन लाल गुप्ता, बिकन पाव, भरत गंधर्व, पतराम पाव, ओम प्रकाश गंधर्व, विजय कुमार पाव (मोटू) आदि बड़ी संख्या में शामिल रहे। युवा वर्ग अटल श्रीवास्तव से प्रभावित होकर लगातार समर्थन प्रदान कर रहा है।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -