कोटाछत्तीसगढ़पेन्ड्राबिलासपुररतनपुरराजनीति

प्रबल प्रताप से प्रभावित होकर सैकडों युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश ,, निकाली बाईक रैली

तो वहीं कांग्रेस और जनता कांग्रेस का भी कार्यकर्ता सम्मेलन कोटा में हुआ ,,,, कर्यकर्ताओं को किया गया रिचार्ज

@कोटा विधानसभा– छत्तीसगढ़ के जशपुर राजपरिवार के दबंग नेता रहे स्व. दिलीप सिंह जूदेव के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को भाजपा नें कोटा विधानसभा से अपना प्रत्याशी घोषित किया है तब से युवाओं में प्रबल का प्रताप बढता हुआ नजर आ रहा l

हिन्दुत्व की अलख जगाने वाले प्रबल इन दिनों टाईगर जिंदा है के साथ दहाडते हुए युवाओं में जोश भर रहे है जिससे प्रभावित होकर रविवार को कोटा एवं करगी के सैकडों युवाओं नें प्रबल प्रताप के समक्ष बीजेपी की सदस्यता ले ली है जो भाजपा के लिए सफल संकेत हो सकता है l

बडी संख्या में सदस्यता लेने वाले युवाओं के साथ ही भाजपा के कार्यकर्ता नेता सभी एकजुट होकर चंडी माता चौक से कोटा से मोटरसाइकिल में प्रदर्शन करते हुए जय स्तंभ नाका चौक होते हुए राम मंदिर चौक पडावपारा में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचे विधायक प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव नें युवाओं में जोश भरा दिया कहा किसे से डरने की कोई जरूरत नही आपका भाई प्रबल हमेशा आपके साथ है l
कांग्रेस और जोगी कांग्रेस नें भी रविवार को कोटा में ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक रखी थी इधर दोनों ही पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने जोर शोर से हुंकार भरी है l

कांग्रेस ने राज पैलेस में हजारों कार्यकर्ताओं के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें विधायक प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव नें चुनावी संग्राम की हुंकार भरते हुए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया l

वहीं स्थानीय अग्रसेन भवन में जनता कांग्रेस नें भी अपने पूरे कोटा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनिति तैयार की कोटा विधानसभा से रेणु जोगी ही लडेंगी लेकिन पार्टी की तरफ से अभी अधिकारीक घोषणा बची है l जनता कांग्रेस के कार्यक्रम में बहुत से पुराने कार्यकर्ता दिखे वह फिर से रिचार्ज हो गये है l

अब कोटा विधानसभा का संग्राम त्रिकोणीय होने जा रहा इस त्रिकोणीय संघर्ष में किसको कितना फायदा मिलेगा कौन होगा जनता का खास जुडे रहिए हमारे साथ -कोटा का संग्राम में l

You cannot copy content of this page

Latest
अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार... सड़क पर पलटा वाहन, गंभीर रूप से घायल हुआ व्यापारी; बाल-बाल बचे राहगीर -