छत्तीसगढ़बिलासपुरभारतरायपुर

बिलासपुर से ट्रेन के स्लीपर कोच में सवार होकर रायपुर पहुंचे राहुल गांधी, यात्रियों से की चर्चा

सीएम भूपेश बघेल और अन्य नेताओं ने भी ट्रेन से किया सफर

बिलासपुर@- सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा (सकरी) में आयोजित ‘‘आवास न्याय सम्मेलन‘‘ में ‘‘छत्तीसगढ़ ग्रामीण आवास न्याय योजना‘‘ का शुभारंभ किया।राहुल गांधी ने आवास न्याय सम्मेलन में 669.69 करोड़ के 414 विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन भी किया l

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर थे। इस दौरान राहुल गांधी ने सीएम भूपेश बघेल के साथ बिलासपुर में आयोजित आवास न्याय सम्मलेन का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम भूपेश बघेल ने बिलासपुर से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का सफर इंटरसिटी ट्रेन से किया। इस दौरान राहुल गांधी ने स्लीपर कोच में घूम-घूमकर विभिन्न मुद्दों पर लोगों से चर्चा भी की।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘ आज मैंने रिमोट का बटन दबाया और हजारों करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ के लोगों के खाते में चले गए।” उन्होंने कहा कि आज शुरू की गई आवास योजना का लाभ उन लाभार्थियों को भी मिलेगा जो केंद्रीय योजना (प्रधानमंत्री आवास योजना) के तहत सहायता पाने के हकदार थे लेकिन उन्हें नहीं मिला। उन्होंने कहा कि राज्य के बार-बार अनुरोध के बावजूद केंद्र ने पैसा नहीं दिया और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में विफल रहा।

राहुल गांधी ने कहा, ”हम कैमरे के सामने रिमोट कंट्रोल दबाते हैं। भाजपा भी रिमोट कंट्रोल दबाती है लेकिन छुपकर। जब भाजपा रिमोट कंट्रोल दबाती है तब अडानी को मुंबई के हवाई अड्डे और रेलवे के ठेके मिल जाते हैं।” उन्होंने कहा, ”दो रिमोट कंट्रोल हैं। जब हम रिमोट दबाते हैं, तो किसानों को न्याय योजना के माध्यम से उनके खातों में पैसा मिलता है और (छत्तीसगढ़ में) अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खुलते हैं, लेकिन जब भाजपा रिमोट दबाती है, तो सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण हो जाता है और जल-जंगल-जमीन अडानी के पास चली जाती है।”

सीएम भूपेश बघेल और अन्य नेताओं ने भी ट्रेन से किया सफर

राहुल के साथ ट्रेन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा और अन्य प्रमुख कांग्रेस नेता भी थे। सभी इंटरसिटी एक्सप्रेस से बिलासपुर से रायपुर पहुंचे।

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -