छत्तीसगढ़बिलासपुरभारत

छत्तीसगढ़ में बायोमेट्रिक सिस्टम से होगी धान खरीदी, बिचौलियों के फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

बिलासपुर – इस साल छत्तीसगढ़ में बायोमेट्रिक सिस्टम से धान खरीदी होगी. दरअसल राज्य में धान खरीदी उत्सव की तरह होता है. किसानों से प्रदेश सरकार उचित दाम पर धान लेती है. लेकिन इसका फायदा कुछ बिचौलिये भी उठाते हैं. बिचौलिए पुराने धान को स्टॉक करके बिना किसी खेती के समिति में रजिस्टर्ड किसान के नाम से धान खपाकर पैसे कमाते हैं. प्रदेश की कई जगहों पर रकबे से ज्यादा धान की खरीदी की शिकायतें मिली हैं. धान खरीदी में पारदर्शिता और इसका सीधा लाभ किसानों को देने के लिए ही सरकार ने बायोमेट्रिक सिस्टम के जरिए धान खरीदी का फैसला किया है. खास बात यह है कि बायोमेट्रिक सिस्टम के तहत किसानों को अपनी समिति में जाकर खुद का और अपने किसी एक रिश्तेदार का बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन कराना होगा.
क्या होगा फायदा ? : धान खरीदी केंद्रों में किसान और उसके परिवार के बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन के बाद समिति में केवल वहीं किसान धान बेच पाएंगे जो रजिस्टर्ड हैं. ऐसे में वो बिचौलिए जो किसी किसान का नाम लेकर समितियों में धान को खपाते थे,फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगे.समितियों में रजिस्ट्रेशन के लिए किसान को अपना और अपने परिवार के किसी एक सदस्य का नाम आधार नंबर के साथ रजिस्टर कराना होगा. इसके बाद मौके पर ही धान बेचने आने वाले किसानों से मौके पर पहले बायोमेट्रिक मशीन में थंब इंप्रेशन लिया जाएगा.इसके बाद उसका धान खरीदकर भुगतान सीधा उसके खाते में जमा होगा.
कोई बिचौलिया या व्यापारी अनाधिकृत रूप किसानों के हक का पैसा मारकर लाभ ना कमा सके. इसीलिए बायोमेट्रिक प्रणाली लांच किया गया है.
क्या कहते हैं किसान: बायोमेट्रिक तरीके से धान खरीदी का किसानों ने भी स्वागत किया है. किसानों की मानें तो इस व्यवस्था से सीधा लाभ किसानों को ही होगा. लिहाजा शासन की यह नई प्रणाली बेहतर है.”ये बहुत अच्छी चीज है.इसका सीधा लाभ मुख्य किसान को ही मिलेगा. शासन को चाहिए कि इस नियम को कड़ाई से लागू करे. इससे बिचौलिए और धान व्यापारी जो धान खपाते हैं, ये सब चीजें रुकेगी.”रामकिशोर किसान

You cannot copy content of this page

Latest
BAlCO रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवतियों की मौत, युवक गंभीर… जितेन्द्र सारथी ने शहर वासियों को किया है सावधान,फर्जी सर्प रेस्क्यू सूची से 13 वर्षी बालक की हत्या का सुराग खोज निकाला पुलिस ,खुलासा हत्या के आरोपी गिरफ्तार सक्ती में हत्या की कोशिश नाकाम, थर्माकोल पेपर कटर से प्राण,घातक हमला जिला कलेक्टर ने दोपहरी पर जाकर वृक्षारोपण किया और वहां की स्कूली बच्चों से हुए रूबरू ठेकेदारों ने राजकुमार यादव को वेदांत कांट्रेक्टर एसोसिएशन सर्वसम्मति से चुने गए अध्यक्ष छुरी राज ज्वेलर्स की लूट का खुलासा तीन में से दो आरोपीय गिरफ्तार एक फरार अपराधों की दुनिया में पहले ... छुरी राजा ज्वैलरी शॉप में लूट, सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार  बदमाश,संचालक को भी किया घायल। दर्री हसदेव डेम में युवती का मिला शव पुलिस  जांच पर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ धर्म नारायण तिवारी कोतवाली, के नए थाना प्रभारी,तबादला -