छत्तीसगढ़बिलासपुरभारत

छत्तीसगढ़: हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है, मैं उसके खिलाफ आप लोगों को जागरूक करना चाहता हूं – पीएम नरेंद्र मोदी

रायगढ़@ -देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में आजकल उत्सव का माहौल है। कुछ दिन पहले ही हमारे वैज्ञानिकों ने भारत को चांद पर पहुंचा दिया। हमारा चंद्रयान चांद के उसे हिस्से पर पहुंचा है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच पाया। हमारे छत्तीसगढ़ में जैसे कहते हैं कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। वैसे ही आज पूरी दुनिया कह रही है- भारत का चंद्रयान सबसे बढ़िया। उन्होंने कहा कि भारत में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता देश के 140 करोड़ भारतीयों के परिश्रम का परिणाम है। वंचितों को वरीयता देना भारत की प्राथमिकता के साथ-साथ भाजपा सरकार का भी मूल मंत्र है। हमने गरीबों, वंचितों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों के सपनों को संकल्पों में बदला है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के खिलाफ जो साजिश हो रही है, मैं उसके खिलाफ आप लोगों को जागरूक करना चाहता हूं। आप लोगों ने नौ साल से जिन लोगों को केंद्र से बाहर कर रखा है। उन्हीं लोगों ने आपके खिलाफ अब मोर्चा खोल रखा है। अभी हाल ही में इन लोगों ने मिलकर इंडिया गठबंधन किया है। उसने कसम खाई है कि वह सनातन को खत्म करके रहेगा। सनातन संस्कृति को तोड़ना चाहते हैं। यहां राम, कृष्ण का जन्म हुआ। रामायण ने हमे क्या क्या संदेश दिया। यहीं हमारी सनातन संस्कृति है। व्यक्ति के कर्मों को प्रधानता देती है। कई महापुरूष और वीर महिलाएं सनातन धर्म में जन्म लिया और सभी को प्रेरित किया। पीएम ने कहा कि सनातन को खत्म करना घमंडिया गठबंधन का लक्ष्य है, सबको इनसे सतर्क रहने की जरूरत है। ये सनातन को मिटाना चाहते हैं।

कांग्रेस सरकार के घोटाले और भ्रष्टाचार पर चोट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता जिस तरह घोटालों की राजनीति करते हैं, उनसे सिर्फ उनकी ही तिजौरी भरती है। आप कल्पना कीजिए, अगर कोई गाय के गोबर में भी भ्रष्टाचार करे, तो उसकी मानसिकता क्या होगी। छत्तीसगढ़ की बहनों से वादा तो शराबबंदी का किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने शराब की बिक्री में ही घोटाला कर दिया। पीएम ने कहा हमारा मकसद था कि जिन जिलों से खनिज संपदा निकलती है, उसका एक हिस्सा उसी क्षेत्र के विकास में लगे और हमारे आदिवासी बहनों-भाइयों को इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले। लेकिन यहां की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार ने इसको भी नहीं छोड़ा। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस सरकार एटीएम के रूप में उपयोग कर रही है। झूठा प्रचार और आकंठ भ्रष्टाचार- यही छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की पहचान बन गई है।

You cannot copy content of this page

Latest
बालको में जोगी कांग्रेस का ‘खटिया खड़ी’ आंदोलन को पूरी तरह से असफल अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर राष्ट्रीय तितली ज्ञान दिवस,तितलियाँ पर्यावरण संतुलन की महत्वपूर्ण कड़ी – जितेंद्र सारथी। पुलिस प्रताड़ना से तंग युवक ने की खुदकुशी, मरने से पहले दोस्तों को भेजा लाइव वीडियो पद का दुरुपयोग व मनमानी करने में मस्त पोड़ी उपरोड़ा बीईओ : महीनों से गायब सहायक शिक्षक पर मेहरबान हो द... खटिया आंदोलन ने जोर पकड़ा अमित जोगी के पहुंचते ही गरम माहौल राजेन्द्र सिंह ठाकुर पर फिर भरोसा पुनः नियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बनाए गए नौशाद खान का शव दो दिन बाद मिला, गोताखोरआखिर ढूंढ निकाला सोफे में छिपा था कोबरा, RCRS टीम ने सुरक्षित किया रेस्क्यू एक युवक बहा, साथियों की कोशिश  भी नहीं बचा पाए अपने दोस्त को और तेज बहाव में बह गया नौशाद अंसार...