कोरबाछत्तीसगढ़

  लाल मैदान -भव्य दशहरा उत्सव 120 फीट का रावण किया गया दहन

“ऊर्जानगरी कोरबा के दर्री स्थित लाल मैदान में दशहरा उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विद्युत कंपनी के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में 120 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया गया।

जैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जला, मैदान में मौजूद विशाल जनसमूह ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, जिसने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए।   

      हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (एचटीपीएस) कोरबा-पश्चिम के लाल मैदान में आयोजित यह उत्सव क्षेत्र के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा। दशहरा उत्सव समिति द्वारा निर्मित 120 फीट ऊंचा दस सिरों वाला रावण आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। इसकी विशेष सजावट और भव्य बनावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। रावण दहन से पूर्व ही पूरे मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।       

  कार्यक्रम का सफल आयोजन दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक एवं कार्यपालक निदेशक एच.के. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। एचटीपीएस कोरबा-पश्चिम के अधिकारियों और कर्मचारियों की समिति ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. गोठी ने बताया कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

 

   

    दशहरा पर्व अहंकार, अन्याय और बुराई के अंत का प्रतीक है। लाल मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने समाज को यही संदेश दिया कि अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी