कोरबाछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक भूचाल – मंत्रालय से एकपक्षीय कार्यमुक्त आदेश

रायपुर/कोरबा। भागवत दीवान/छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन) ने राज्य प्रशासनिक सेवा में दो बार बड़ी सर्जरी की है। पहला आदेश 29 सितंबर 2026 को जारी हुआ जिसमें 125 अधिकारियों के तबादले किए गए, और दूसरा संशोधन आदेश 16 अक्टूबर 2026 को जारी हुआ जिसमें 29 सितंबर के आदेश में संशोधन किया गया।

मंत्रालय ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर नई जगह पर ज्वाइन करने का निर्देश दिया है।

कोरबा जिले से 3 बड़े नाम शामिल:

29 सितंबर वाले आदेश में कोरबा जिले में पदस्थ 3 अधिकारियों का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है –

  1. श्री सरोज कुमार महिलांगे – वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर कोरबा से अब नई पदस्थापना
  2. सुश्री सीमा पात्रे – कोरबा से बिलासपुर
  3. श्री रोहित सिंह – कोरबा जिले से तबादला सूची में शामिल

कोरबा के इन अधिकारियों के जाने से जिले के प्रशासनिक कामकाज में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। सरोज महिलांगे और रोहित सिंह दोनों ही कोरबा में लंबे समय से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

16 अक्टूबर को क्या बदला?

16 अक्टूबर को उप सचिव क्लेमेंटिना लकड़ा द्वारा जारी आदेश में 23 अधिकारियों की पदस्थापना में फिर फेरबदल किया गया। इसमें प्रकाश कुमार भारद्वाज को नया अपर कलेक्टर कोरबा बनाया गया है, जबकि योगिता देवांगन को कोरबा से राजनांदगांव भेजा गया है।

Lahar4 news की पड़ताल: सूत्रों का कहना है कि मंत्रालय द्वारा एकपक्षीय कार्यमुक्त आदेश जारी करने से कई जिलों में अफसरों को बिना चार्ज हैंडओवर के ही रिलीव होना पड़ रहा है, जिससे फील्ड में काम प्रभावित हो रहा है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी