छत्तीसगढ़

महानदी भवन के कर्मचारियों की बस में लगी आग

महानदी भवन में कर्मचारियों की बस में लगी भीषण आग, 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी थे सवार 

महानदी भवन, नवा रायपुर में बुधवार को शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही चलती बस में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त बस में 30 से अधिक शासकीय कर्मचारी सवार थे।

बताया जा रहा है कि बस महानदी भवन के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक बस में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात बताया जा रहा है। बस में आग फैलते ही कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए कर्मचारियों ने चलती बस से कूदकर बाहर निकलने की कोशिश की। इस दौरान सभी कर्मचारियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की सूचना के बाद मौके पर संबंधित अधिकारी और दमकल टीम पहुंची। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।

आग लगने के कारणों और घटना में किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी