
तालाब में समा गईं 3 मासूम जिंदगियां, तीनों सहेलियों के शव बरामद, परिवार में पसरा मातम
पाली क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। एक ही बस्ती में रहने वाली तीन मासूम सहेलियां तालाब में नहाने पहुंचीं, लेकिन वापस घर नहीं लौट सकीं। काफी देर तक बच्चियों का पता नहीं चलने पर जब तलाश शुरू हुई तो तालाब के किनारे उनके कपड़े और चप्पल मिले। इसके बाद पानी में खोजबीन की गई, जिसमें तीनों बच्चियों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान इंदु (7 वर्ष), राखी (8 वर्ष) और साधना (8 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना के समय बच्चियों के परिजन अपने काम पर गए हुए थे। तीनों बच्चियां घर पर थीं और स्कूल भी नहीं गई थीं। दोपहर के समय वे आपस में तालाब की ओर चली गईं। घर से निकलने के बाद काफी वक्त गुजर गया, लेकिन जब तीनों वापस नहीं आईं तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
घटना की जानकारी आसपास के लोगों तक पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के पास जमा हो गए। लोगों ने पानी में उतरकर बच्चियों को खोजने का प्रयास किया और पुलिस को भी घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में तलाश अभियान चलाया। काफी प्रयास के बाद पानी के भीतर से राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला पानी में डूबने का सामने आया है।

पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। तालाब से तीनों बच्चियों के शव बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के संबंध में जांच जारी