कोरबाछत्तीसगढ़

ट्रेंड्ज़ स्टूडियो सैलून कर्मचारी ने लगाई फांसी

सीएसईबी चौकी क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। बरपाली निवासी रोहन उर्फ अमन श्रीवास का शव टीपी नगर के पास किराए के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला

। सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरपाली निवासी रोहन उर्फ अमन श्रीवास टीपी नगर के पास किराए के कमरे में रहता था

बताया जा रहा है कि रात करीब 9 बजे उसकी अपने पिता से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद देर रात करीब 2:30 बजे उसने दोबारा पिता को फोन किया, जहां वह बातचीत के दौरान रो रहा था। सुबह परिजनों ने कई बार फोन लगाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई।अनहोनी की आशंका होने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां रोहन उर्फ अमन का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई।बताया जा रहा है कि रोहन उर्फ अमन अपने परिवार का इकलौता बेटा था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक बहन है। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल सीएसईबी चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट