कोरबाछत्तीसगढ़

आयरन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे मजदूर,

आयरन कार्बन फैक्ट्री में भीषण आग- जान बचाकर भागे  जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित आर्यन कार्बन फैक्ट्री में दोपहर करीब 1 बजे भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री परिसर से उठता काले धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मौजूद लोगों के अनुसार आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर अपनी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। वहीं, कुछ मजदूरों के फैक्ट्री के भीतर फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि प्रशासन की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आग की चपेट में आकर फैक्ट्री परिसर में खड़े कई वाहन भी जलकर क्षतिग्रस्त हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने में लगे हैं, राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। आग से फैक्ट्री को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। वहीं, अंदर फंसे होने की आशंका वाले मजदूरों को लेकर भी प्रशासन स्थिति स्पष्ट करने में जुटा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आर्यन कार्बन फैक्ट्री में इससे पहले भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी