कोरबाछत्तीसगढ़

पटाखा गोदाम में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, कटखोरा चक चकवा पहाड़ के पीछे

कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर मार्ग स्थित एक पटाखा गोदाम पर दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद गोदाम में रखे पटाखों में लगातार विस्फोट होने लगे,

जिससे आसपास का क्षेत्र धमाकों की आवाज से गूंज उठा और लोगों में दहशत फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटघोरा निवासी प्रदीप शर्मा के पटाखा गोदाम में दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे बड़ी मात्रा में पटाखे तेज धमाकों के साथ फटने लगे।

आग से उठते घने धुएं के गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिए, जबकि लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया

।घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने कंट्रोल रूम के माध्यम से अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। आग लगने के बाद दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया गया। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी अपने स्तर पर प्रयास करते रहे। पटाखा गोदाम में लगातार हो रहे विस्फोटों के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी सावधानी बरती जा रही है।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और पुलिस की निगरानी में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने तथा नुकसान का आकलन करने की कार्रवाई जारी है। घटना के संबंध में विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।