छत्तीसगढ़

खड़ी ट्रक में मिली ड्राइवर की संदिग्ध लाश,

“बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे के पास उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां खड़ी एक ट्रक के भीतर संदिग्ध अवस्था में एक शव बरामद किया गया

। घटना की सूचना मिलते ही चकरभाठा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह साफ हो गया है कि मृतक उसी ट्रक का ड्राइवर था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने तत्काल मर्ग कायम कर लिया है और मृतक के परिजनों से संपर्क साधा गया है, जो जल्द ही मौके पर पहुंच रहे हैं।

घटना स्थल पर साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम को भी बुलाया गया है, जो हर बारीकी से सबूत इकट्ठा कर रही है। सीएसपी निमितेश सिंह के मुताबिक, पुलिस मौत के असल कारणों का पता लगाने में जुटी है और विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी, जिसके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट