कोरबाछत्तीसगढ़

नवागांव झाबू राखड़ डेम में राख में दबी एक जीसीबी चालक हादसे ने उठाए गंभीर सवाल.

नवागांव झाबू राखड़ डेम में भ्रष्टाचार की राख में दबी एक और जान-गई कोरबा के राखड़ डेम हादसे ने उठाए गंभीर सवाल..

– कोरबा जिले के एचटीपीपी क्षेत्र नवागांव-झाबू में दोपहर करीब 12 बजे हुआ भयावह औद्योगिक हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि व्यवस्थागत लापरवाही का गंभीर उदाहरण बनकर सामने आया है।

सीएसईबी पश्चिम के राखड़ डेम का एक हिस्सा अचानक फूट गया, जिससे राख और मलबे का तेज बहाव शुरू हो गया। इसी दौरान कार्यरत एक जेसीबी ऑपरेटर मशीन सहित राख के सैलाब में समा गया और उसकी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डेम में बढ़ते दबाव के संकेत पहले से मौजूद थे, लेकिन प्रबंधन ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि राहत और बचाव कार्य देर से शुरू होने के आरोप भी सामने आ रहे हैं।

यह घटना औद्योगिक सुरक्षा मानकों की वास्तविक स्थिति को ऊजागर करती है। सवाल उठता है कि आखिर चैतावनियों के बावजूद सुरक्षा इंतजाम इतने कमजोर क्यों रहे? क्या मजदूरों की जान की कीमत महज औपचारिक नियमों तक सीमित है?स्थानीय लोगों में आक्रोश है

और वे इस हादसे को सीधे तौर पर प्रबंधन की लापरवाही मान रहे हैं। अब निगाहें प्रशासनिक जांच और कार्रवाई पर टिकी हैं, ताकि दोषियों की जवाबदेही तय हो सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट