कोरबाछत्तीसगढ़

एक ही फंदे पर लटकती मिली लाश,एक ही गांव के रहने वाले थे दोनो,कल से थे दोनो लापता,बालको पुलिस जुटी जांच में –

एक ही फंदे पर लटकती मिली लाश,एक ही गांव के रहने वाले थे दोनो,कल से थे दोनो लापता,गांव से लगे जंगल मे मिली

बालको पुलिस जुटी जांच में   बालको थाना अंतर्गत बेलाकछार जंगल मे दो दोस्तों की एक साथ एक ही पेड़ में फांसी के फंदे से लटकती हुई लाश देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया

। बालको पुलिस जांच करवाई में जुट गई है।   बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह बेलाकछार से लगे गांव के जंगल में यह घटना सामने आई। ग्रामीण सुबह जंगल जाने के लिए निकले थे। इस दौरान कुछ लोगों की नजर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकते हुए युवकों पर पड़ी

।इसकी सूचना तत्काल बालको थाना पुलिस को दी गई ।देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई युवक की पहचान कार्यवाही होने के बाद इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी गई 

  बताया जा रहा है कि 27वर्षीय प्रमोद कंवर और 26 वर्षीय अमित माथुर के रूप में दोनों की पहचान हुई। दोनों बेलाकछार गांव के रहने वाले थे। दोनों बुधवार के दोपहर से घर से निकले हुए थे उसके बाद वापस नहीं लौटे।   बताया जा रहा है कि प्रमोद कुमार बुधवार दोपहर एक बजे लगभग अमित माथुर के घर पहुंचा और दोनों एक साथ घूमने जाने के नाम से निकले ।उसके बाद देर शाम होने पर अमित के घर वाले उसके मोबाइल पर कॉल कर रहे थे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। परिजनों को लगा कि आसपास बस्ती में दोस्तों के साथ होगे काफी समय बीत जाने के बाद वह घर नहीं पहुंचा तब परिजन और रिश्तेदार के यहां उसकी खोज बीन की गई। फिर भी पता नहीं चला

  

सुबह उसकी लाश फांसी की फंदे पर लटकती हुई पाए जाने की सूचना उनके परिजनों को मिली ।     बताया जा रहा है कि दोनों बालकों पावर प्लांट में ठेका कर्मी के रूप में काम करते थे ।वे पिछले कुछ दिनों से काम पर नहीं जा रहे थे।     फिलहाल दोनों के मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच कार्यवाही के बाद ही सामने आ सकेगा।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी