कोरबाछत्तीसगढ़

अंडर-23 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन 22 मार्च को कटघोरा पर

छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (सीएससीएस)के निर्देश पर कोरबा जिला क्रिकेट संघ (केडीसीए)द्वारा अंडर-23 पुरुष वर्ग के लिए आवश्यक सिलेक्शन ट्रायल दिनांक 22 03.2026 मार्च को प्रातः 9:00 बजे से शासकीय हाई स्कूल ग्राउंड सिंघिया (कटघोरा) में संपन्न होगा।


जिले में आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद चयनित अंडर- 23 वर्ग के 15 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए फाइनल अंतिम चयन 4 अप्रैल 2026 को राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा।
चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की आयु दिनांक 01-09-2003 से दिनांक 31-08-2007 के मध्य होना ही चयन प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे ।


चयन हेतु विशाल कुमार दुबे और अजय राय उपस्थित रहेंगे, खिलाड़ियों को पंजीयन फार्म के साथ अंतिम 6 वर्ष की अंकसूची ,आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र मैन्युअल एवं डिजिटल ,नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो दो सेट ,के साथ पंजीयन कराना अनिवार्य है। अंतिम चयन के समय जिला क्रिकेट संघ के पदाधिकारी बी.बी साहू ,जीत सिंह, अखिलेश मणि ,छत लाल यादव व एम.बी पटेल उपस्थित रहेंगे. खिलाड़ियों को सूचनार्थ मीडिया प्रभारी अजय राय द्वारा जारी।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी