कोरबाछत्तीसगढ़

26 जनवरी को होगा उल्लास मेला412 ग्राम पंचायत मे होगा आयोजित

कोरबा साक्षरता विभाग के द्वारा जिले को पूरी तरह साक्षर बनाने के लिए 26 जनवरी को जिले के हर गांव में उल्लास मेला लगाया जाएगा।


इस मेले का उद्देश्य है कि जो लोग अभी तक पढ़ना-लिखना नहीं जानते हैं, उन्हें सीखने पढ़ने का अवसर मिले।
कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन के अध्यक्ष कुणाल दुदावत ने मेले की तैयारियों की समीक्षा की और सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि यह मेला जिले को पूर्ण साक्षर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


उल्लास मेले में लोगों को पढ़ना-लिखना, जोड़-घटाना, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय साक्षरता और रोजमर्रा के काम आने वाले कौशल सिखाए जाएंगे। प्राथमिक स्कूलों में स्टॉल लगाकर खेल-खेल में सीखने की व्यवस्था होगी।


मेले में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए प्रभात फेरी, नारा लेखन, मशाल रैली और मुनादी के माध्यम से प्रचार किया जाएगा। ग्राम पंचायत, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, स्काउट गाइड के कार्यकर्ता, स्वयंसेवी शिक्षक और जनप्रतिनिधि मिलकर इस मेले को सफल बनाएंगे। जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा और करतला विकास खंड परियोजना अधिकारी लोकनाथ सेन ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गिधोरी संकुल में जाकर सभी ग्रामवासियों और बच्चों को साक्षर ग्राम बनाने हेतु शपथ दिलवाई।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी