कोरबाछत्तीसगढ़

गौरा–गौरी पर्व शोक की लहर गांव में दो लोगों की मौत

“आस्था, उल्लास और लोक परंपरा के प्रतीक गौरा–गौरी महोत्सव के दिन ही कोरबी क्षेत्र से दो हृदयविदारक घटनाएं सामने आईं,

जिन्होंने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। जहां एक ओर गांव में पर्व की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अचानक आई इन घटनाओं ने खुशियों को मातम में बदल दिया। ग्राम पंचायत घोसरा में रहने वाले बेलासर सिंह बिंझवार की 12 वर्षीय पुत्री गुरुवार सुबह घर से नहाने के लिए पास ही स्थित बागों डुबान गई थी। नहाते समय वह अनजाने में गहरे पानी में चली गई और डूब गई।

जब तक ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिलती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मासूम बच्ची की असमय मौत से गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही कोरबी चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर उसे पोड़ी उपरोड़ा अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जिस गांव में ढोल–मंजीरे बजने थे, वहां अब केवल रोते-बिलखते परिजनों की आवाजें गूंज रही हैं। इधर,

उसी दिन एक और दुखद खबर सामने आई।

फुलसर गांव में एक नाबालिग ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। नाबालिग द्वारा उठाया गया यह कदम कई सवाल छोड़ गया है, जिनके जवाब अब तलाशे जा रहे हैं। एक ही दिन में घटी इन दो दर्दनाक घटनाओं ने गौरा–गौरी पर्व की खुशियों को पूरी तरह फीका कर दिया। गांव-गांव में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं कि किस्मत ने त्योहार के दिन ही इतना बड़ा घाव क्यों दे दिया। मासूमों की असमय मौत ने यह अहसास करा दिया कि जीवन कितना नश्वर है और एक पल में सब कुछ बदल सकता है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट