कोरबाछत्तीसगढ़

दीपावली की रात किसने की ऐसी घटना बदला की भावना या है लूट का मामला कर रही है पुलिस जांच

कोटमी सोनार में दीपावली की रात हत्या – पटाखा फोड़ने से शुरू हुआ विवादजांजगीर चांम्पा दीपावली की खुशियों के बीच एक घर में मातम पसर गया… छत्तीसगढ़ के कोटमी सोनार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पटाखा फोड़ने की मामूली बात ने एक व्यक्ति की जान ले ली।

जांजगीर चांम्पा दीपावली की खुशियों के बीच एक घर में मातम पसर गया… छत्तीसगढ़ के कोटमी सोनार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ पटाखा फोड़ने की मामूली बात ने एक व्यक्ति की जान ले ली।

ये पूरा मामला कोटमी सोनार चौकी क्षेत्र का है, जहाँ दीपावली की रात 45 वर्षीय बालमुकुंद सोनी की हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, बालमुकुंद अपनी बुजुर्ग मां के साथ रेलवे स्टेशन मोहल्ले में रहते थे।

दीपावली की रात कुछ युवक उनके घर के सामने पटाखे फोड़ रहे थे, जिससे बालमुकुंद और उनकी मां को तकलीफ हो रही थी। उन्होंने युवकों को पटाखे दूर जाकर फोड़ने को कहा। इसी बात पर कहासुनी हुई और युवक वहां से चले गए।

लेकिन अगली सुबह जब उनकी मां बालमुकुंद को देखने गईं, तो उनका खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही कोटमी सोनार चौकी की पुलिस के साथ अकलतरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रि और टीआई भास्कर शर्मा मौके पर पहुंचे।

फोरेंसिक टीम के भी मौके पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

आपको बता दें कि बीते 6 महीनों में कोटमी सोनार में यह दूसरी हत्या है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट