कोरबाछत्तीसगढ़

राखड़ बांध के रखरखाव की राशि डकार जाते हैं अधिकारी और ठेकेदार

सीएसईबी पावर प्लांट के रखड़ बांध का तटबंध तोड़कर बड़ी मात्रा में रख बाहर निकली और नीचे बस्ती में जा घुसी। ग्रामीण दहशत में आ गए। भगदड़ मच गई प्रशासनिक अधिकारी और विद्युत उत्पादन कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को राहत देने के लिए ढांढस बंधाया

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी के दर्री कोरबा स्थित पावर प्लांट के लिए छिरहुट गांव में निर्मित राखड बांध में आई दरार से निकली राख गांव में फैल गई। तेज बारिश के कारण पहले से तटबंध में आई दरार का दायरा बढ़ गया और वहां से बड़ी मात्रा में पानी के साथ रख बहने लगी

राखड़ बांध से रख के निकाल कर गांव में घुस जाने की खबर सुनते ही विद्युत उत्पादन कंपनी के अधिकारियों में हड़कंप मच गया वे दौड़ पड़े बांध की ओर। घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया गया

कटघोरा एसडीएम ने बताया है कि राख से जो नुकसान हुआ है इसका अनुमान लगाया जा रहा है

राखड़ बांध की मरम्मत व रखरखाव के लिए बड़ी राशि उत्पादन कंपनी द्वारा खर्च की जाती है लेकिन मरम्मत कार्य कि सिर्फ खाना पूर्ति कर आवंटित राशि की बंदर बांट कर ली जाती है यही कारण है कि इस तरह का दृश्य ग्रामीणों को देखने के लिए विवश होना पड़ा। बहरहाल ग्रामीणों को अंदेशा है कि अगर बांध का ठीक से रखरखाव नहीं किया गया तो यह फिर टूट सकता है और अगर ऐसा हुआ तो पूरा गांव खाली कर ग्रामीणों को कहीं और शरण लेना पड़ेगा

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी