कोरबाछत्तीसगढ़

एनटीपीसी के वादा खिलाफी के विरुद्ध आज ग्रामीणों ने धनरास राखड़ डैम  पाईप लाईन के पास किया धरना प्रदर्शन राखड़ भरे ट्रैकों को रास्ते पर रोक

“ग्राम पंचायत लोतलोता चारपारा व पुरेनाखार के भू- विस्थापितों ग्रामीणों ने एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा किए जा रहे वादा खिलाफी को लेकर की अगुवाई में धनरास राख़ड़ पाईप लाईन के चोरभट्टी के पास धरना प्रदर्शन किया।

कोरबा जिले के धनरास गांव में एनटीपीसी द्वारा बनाए जा रहे राखड़ डैम को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लगातार तीन दिनों से शांतिपूर्ण धरना दे रहे ग्रामीणों ने आज 5 जून को राखड़ डैम का काम रोक दिया। इस आंदोलन में कटघोरा विधायक और जनपद अध्यक्ष भी ग्रामीणों के समर्थन में शामिल हुए। आंदोलनकारियों का आरोप है कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा राखड़ डैम निर्माण के लिए उनकी उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण तो कर लिया गया, लेकिन पूर्व में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि राखड़ डैम से उड़ती राख के कारण आसपास के गांवों – धनरास, पुरैनाखार, झोरा, छुरीखुर्द, घोरापाठ, घमोटा और लोतलोता – में रहना दूभर हो गया है। मानसून पूर्व मौसम में तेज हवाओं के साथ राख दूर-दूर तक फैल रही है, जिससे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के साथ-साथ खेतों में फसल भी प्रभावित हो रही है। राखड़ डैम से हो रही सीपेज के चलते कई क्षेत्रों की कृषि योग्य भूमि दलदल में तब्दील हो चुकी है, जिससे किसान धान की फसल नहीं ले पा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि 28 अक्टूबर 2024 को एनटीपीसी प्रबंधन ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में प्रभावितों के साथ एक समझौता किया था, जिसमें विस्थापितों को रोजगार, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना, राख समस्या का समाधान और मुआवजा जैसी शर्तें शामिल थीं। लेकिन इन मांगों में से एक भी वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी सात सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा

You cannot copy content of this page

Latest
स्कूल के बाउंड्री बाल को तोड़ता हुआ स्कूल परिसर पर ट्रेलर, बड़ा हादसा टला कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।