कोरबाछत्तीसगढ़

आकाशी बिजली गिरने से एक युवक की मौत एक बच्चे समेत 8 घायल

बलौदाबाजार गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां दोपहर के समय अचानक बदले मौसम ने कहर बरपा दिया। ग्राम पहंदा में बारिश से बचने के लिए एक पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास खड़े लोगों पर आकाशीय बिजली गिरी। इस हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।इस मामले में तहसीलदार राजू पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को दोपहर लगभग 3 से 3:30 बजे के बीच जब क्षेत्र में अचानक बारिश शुरू हुई, तब ग्राम पहंदा निवासी प्रतीक कोसले (26 वर्ष) और एक बच्चे समेत 8 लोग पुराने आंगनबाड़ी भवन के पास बारिश से बचने के लिए रुके हुए थे। उसी दौरान अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली वहीं गिर पड़ी। बिजली गिरने की चपेट में आकर प्रतीक कोसले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभी बच्चे बुरी तरह झुलस गए।”

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी