कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

बुलेट फिर हुई चोरी …..आखिर कब रूकेगी कोटा में चोरी

चोर चुस्त पुलिस सुस्त

kuldeep sharma कोटा – चोरों के हौंसले काफी बुलंद हो चले है तभी तो मेनरोड़ में खडी़ गाडिया बेखौफ होकर चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है l घर के बाहर गाडी़ रखने वालों में चोरी से दहशत का महौल बना हुआ है माह भर पहले मेनरोड़ से एक बुलेट और एसपी साईन गाडी चोरी हुई थी जिसका अभी पता चल सका है l

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 2 से 4 बजे के बिच महाशक्ति चौक के पास कन्हा गुप्ता के घर के बाहर से बुलेट गाडी़ चोर ले भागे जिसकी रिपोर्ट कोटा थानें में दर्ज कराई गई है l

कुछ जगहो पर लगे सीसी कैमरे से पता करने की कोशिश स्वयं गाडी़ मालिक कर रहे है जिसमें एक संदिग्ध नजर आ रहा है l वही पुलिस भी अब जांच में जुटी है l

कान्हा गुप्ता नें हमें बताया बुलेट क्रमांक सी जी 10. एन बी 9099 रोज की तरह घर के पास खडी़ करता हूं l कल रात 2 से 4 बजे के लगभग गाडी चोरी हुई है जिसकी जानकारी सुबह 4 बजे के करीब हुई है जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा दिया हूं l

इसके पहले भी नगर से जितनी भी गाडियां चोरी हुई है सब 3 से 4 बजे के बिच हुई इस समय चोर ज्यदा सक्रिय रहते है और सूनसान का फायदा उठाते हुए घटना को अंजाम देते रहते है l पुलिस को चुस्त होकर चोरों में खौफ पैदा करना होगा ताकि चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सके l

कोटा में चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है ऐसा लगता है चोरों को पुलिस का खौफ कम है माह भर पहले मेनरोड से आकाश अग्रवाल की बुलेट और जयकिशन अग्रवाल की होंडा की एसपी साईन गाडी चोरी हुई है चोर आज तक नही पकडाएं l कुछ माह पहले बृजवासी मेडिकल स्टोर्स के 3 से 4 बजे के करीब दो लोग एक बाईक में आए कुछ देर इधर उधर देखने के बाद घर के बाहर खडी़ बुलेट का लाॅक तोड़कर भारतीय विद्यापीठ स्कूल तक रेंगाते ले गये और उसके सामने गली से हटरी चौक के पास बुलेट चालू नही हुई तो छोड़ भागे थे l

वहीं हास्पिटल के पास मेनरोड से एक पीले रंग की बुलेट चोरी हुई थी जिसका आज तक पता नही चल पाया चोरों का गोबरीपाट तक लोकेशन मिला था उसके बाद पता नही चला l पुरानी बस्ती में रहने वाले विजय रजक के घर से चार माह पहले दहेज में मिली हीरो की बाईक और जेवर समेत नगदी चोरी का भी कुछ पता नही चल सका है l

बहरहाल अब कोटा पुलिस को नगर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की विशेष आवश्यकता है पुलिस को चुस्त होना पडेंगा और कडाई से जांच कर चोरों को पकडनें कमयाबी हासिल करनी होगी l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी