कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

टूटा हुआ पुल बना नही अब बडी़ गाडियों के लिए लगाया बेरिकेट

कोटा रतनपुर के बिच चांपी नाला पुल पर टू व्हीलर गाडिया ही जा सकेगी

विडंबना – पीडब्लूडी साल भर बाद भी नही बनवा सका टूटा पुल

kuldeep sharma कोटा – रतनपुर कोटा के बिच काल्हामार के पास पड़नें वाला चांपी नाला पुर पिछले साल 27 मई को टूट गया था जिसके बाद राहगीर काफी परेशान हुए थे l और आज भी हो रहे है l टूटे पुल को लगभग पंद्रह माह से अधिक समय होने जा रहा है लेकिन टूटा हुआ पुल पीडब्लूडी के अधिकारी नही बनवा सके l

आज पीडब्लूडी विभाग नें पुल के दोनों तरफ लोहे से बेरिकेट लगवा दिया है अब सिर्फ बाईक ही निकल सकती है वो भी सावधानी से नही तो बेरिकेट के दोनो तरफ धार की तरह निकली प्लेटों से चोंट लग सकती सकती है l

अब इस रोड से आने जाने वालों को चार पांच किलोमीटर घूमकर जाना होगा क्योकिं टू व्हीलर के अलावा कोई भी फोर व्हीलर गाडियां पुल से नही निकल पाएगी l जब पुल टूटा था उसके बाद गांव वालों नें मलमा डालकर लोगों के आने जाने का रास्ता बना दिया था सभी गाडीयां की आवाजाही शुरू थी लेकिन आज से वह भी बंद हो जाएगी l

डार्वर्टेड मार्ग का दोनों तरफ बोर्ड भी नही है बाहरी लोगों को दुसरों से पुछना या भटकना पड़ता है और ऐसे में रात के समय में और भी समस्या होती है

विडंबना – पुल को टूटे लगभग पंद्रह माह से अधिक समय हो रहा है लेकिन विभाग इसे नही बनवा सका यह भी दुर्भाग्य है l इस देश में जहां नेता मंत्रियों के लिए रातों रात बडें काम हो जाते है वहां जनता की सुविधा के लिए सवा साल बाद भी पुल नही बन पाता यह बहुत बडी़ विडंबना है l

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी