कोटाछत्तीसगढ़बिलासपुर

कोटा जनपद सीईओ की नजर अब गार्डन पर 

तहसील कार्यालय के सामनें बने गार्डन में काम्पलेक्स बनाने पर तैयारी ,, सुत्रों नें बताया सागौन के दो पेडों की चढा़ दी बली

@kuldeep sharma कोटा – एसडीएम व तहसील कार्यालय के सामने में बने गार्डन पर कोटा सीईओ की नजर लग गई है जनपद पंचायत द्वारा अवैध रूप से गार्डन में काम्पलेक्स बनाने की पूरी तैयारी में कालम के गढ्ढे खोद दिये गये है l सुत्रों के अनुसार रात के अंधेरे में गार्डन के अंदर में लगे दो सागौन के पेड़ की बली भी चढा़ दी गई है lकोटा नगर पंचायत के दायरे में एसडीएम व तहसील कार्यालय के सामने बने गार्डन जो नजूल के अंतर्गत आता है जिस पर जनपद सीईओ ने मनमानी करते हुए हरे भरे गार्डन के अंदर अवैध रूप से काम्पलेक्स बनवाने की तैयारी की जा रहा है जो बिना टेंडर के किसी ग्राम पंचायत को कार्य एजेंसी बनाकर किया जाएगा जिस पर अब सवाल उठ रहे है l

एक तरफ जनपद के द्वारा पंचायतों को वृक्षा रोपण कराने के लिए कहा जाता है वहीं दूसरी तरफ जनपद पंचायत खुद एक हरे भरे गार्डन को उजाड़ने में लगा है जिसे लेकर शहर के पर्यावरण प्रेमी आक्रोशित नजर आ रहे हैं ।

बिना स्थल स्वीकृति एवं टेंडर के निर्माण कार्य होना सवालों के घेरे में – किसी भी शासकीय निर्माण कार्य के लिए नियमत: निर्माण स्थल की स्वीकृति और टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्माण कार्य की शुरूवात की जाती है लेकिन यहां तो नियमों की जमकर धज्जियां उडाई जा रही है l

इस पूरे मामले पर तहसीलदार प्रांजल मिश्रा का कहना था कि जहां तक यह गार्डन नजूल भूमि पर है दास्तावेज देखकर इसकी पूरी जानकारी लेने के बाद बताता हूं l

वहीं नगर पंचायत सीएमओ को इस बारे में कोई जानकारी नही है l

इस सबंध में और अधिक जानकारी के लिए जब जनपद पंचायत सीईओ को काॅल किया गया तो उन्होंने काॅल ही रिसिव नहीं किया शायद शनिवार है इसलिए ।

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट