छत्तीसगढ़रायपुर

Chhattisgarh: मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल को एलाट हुए बंगले से समान गायब पूर्व मंत्री डहरीया पर लग रहे आरोप 

@सुनील शुक्ला – रायपुर – छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही अब नये मंत्रीयों को बंगले एलाट हो रहे है जिसमें पुराने और हारे हुए मंत्रीयों को बंगला खाली करना पड़ रहा है और ऐसे में बंगले से समान गायब होने का मामला सामने आया है जिसमें पूर्व मंत्री शिव डहरिया के बंगला खाली करते वक्त शासकीय सामानों को ले जाने का मामला बढ़ गया है। मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल नें कहा कि जो बंगला मुझे मिला है उसे देखकर लगा जैसे उसमें जमकर लूट खसोट हुई है, नल की टोंटी, कांच के दरवाजे, एसी, किचन का सिंक, टीवी सब कुछ उखाड़ लिया गया है। राज्य के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जबकि बंगला खाली करने के साथ सामान गायब हुआ है।

वहीं, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के आरोपों पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने भी पलटवार किया है। डहरिया बंगले से शासकीय सामान ले जाने की बात को इंकार कर दिया है। उन्होंने इसको लेकर बड़ा बयान जारी किया है।
पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने बंगले में हुई चोरी के आरोप में बयान दिया है। इस मामले पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि, “मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अपने बयान पर माफी मांगे। मंत्री को आरोप लगाने से पहले PWD को पूछना था। SC वर्ग के नेता को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। मैं सरकारी बंगले से अपना व्यक्तिगत सामान लाया, मैं अपना टीवी और AC लाया हूं।”
शिव डहरिया ने आगे कहा कि, “PWD से NOC लेने के बाद ही मकान छोड़ा है, जो समान मैंने लगाया था वही निकाला है। मंत्री मुझे बदनाम करने की कौशिश कर रहे हैं, मैं मंत्री से बात करूंगा।”
ये है मामला: दरअसल, पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया जिस बंगले में रहते थे, वो बंगला अब स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को अलॉट हुआ है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि, शिव डहरिया के जाने के साथ ही बंगले से कई सामान गायब हुआ है। बंगले के अंदर दिवाल पर कई निशान भी हैं। दिवाल से लाइट, खंबा, सोफा, एसी, बिजली का तार, बिजली का डब्बा, कांच के दरवाजे सहित लाखों का सामान गायब हुआ है।

इस पर तंज कसते हुए विधायक अजय चंद्रकार नें कह डहरीया है तो सब संभव है ..

You cannot copy content of this page

Latest
कोरबा में अभियोजन विभाग में बड़ा फेरबदल! ‘न्याय के मोर्चे’ पर बदले अधिकारी..कोरबा में अब नंद कुमार प... दर्री जमनीपालीNTPC छह यूनिटें फिर शुरू, बिजली उत्पादन चालू| दर्री: दो बाइकों की भिड़ंत ,  16 वर्षीय किशोर मनीष गिरी की दर्दनाक मौत; SECL गेवरा क्षेत्र में अवैध कब्जाधारियों पर कसा शिकंजा, बिना आवंटन रह रहे बाहरी व्यक्ति को 3 दिन का ... 16 दिनों तक खुले रहे हसदेव बांगो बांध के गेट, पानी की आवक घटने पर तीन गेट बंद कमरछठ  की तारीख और पूजा  जानिए क्यों मनाया जाता अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर अशोक कुमार जोगी RES के EE  हुए रिटायर, अनुज भार्गव… अब खुलेगा टेंडर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर सास ने दी जान,  दीवार पर लिखा सुसाइड नोट