कोटाछत्तीसगढ़राजनीति

कोटा में कांग्रेस का विधायक बनाइये, कोटा में विकास का रथ दौडे़गा l यहां मजबूर नहीं, मजबूत विधायक की आवश्यकता है- दीपक बैज

@कोटा- विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केंदा में कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बस्तर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कोटा विधानसभा में मैं अपील करने आया हूं। कोटा को मजबूत विधायक की आवश्यकता हैं, मजबूर या प्रवासी विधायक नहीं चाहिए। आप कोटा से कांग्रेस का विधायक बनाये कोटा में विकास का रथ दौड़ेगा। भारतीय जनता पार्टी का पत्र मोदी गारंटी नही, मोदी का जुमला है, कांग्रेस का जनघोषणा पत्र कांग्रेस के भूपेश सरकार की भरोसे का घोषणा पत्र हैं। 2023 में सरकार बनते ही गृह लक्ष्मी योजना के तहत सभी माता-बहनों के खाते में 15 हजार रुपय आना प्रारंभ हो जायेगा। भारतीय जनता पार्टी के लोग चुनावी हथकण्डे अपनाते हुए महतारी वंदन योजना का फार्म भरवा रहे है जो योजना लागू नही है उसका फार्म कैसे भरा जा सकता है। सरकार तो छोड़िए विपक्ष में रहकर फार्म भरवाकर माता-बहनों को धोखा दे रहे है। सरकार बनते ही 3200 रु. क्ंिवटल धान की कीमत मिलेगी, 20 क्ंिवटल प्रति एकड़ की खरीदी शुरू हो गई है जो आगे भी जारी रहेगा, किसानों का कर्ज माफ, स्वसहायता समूह की महिलाओं का कर्ज माफ, केजी से पीजी तक शिक्षा फ्री, 200 यूनिट बिजली फ्री, स्वास्थ्य की क्षेत्र मे 20 लाख तक की सहायता, जातिगत जनगणना, सभी वर्गो के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता हेतू सभी योजनाएं बनाएगी है।

कोटा क्षेत्र के मातदाताओं से यह अपील करने आया हूं कि कांग्रेस के प्रत्याषी पढ़े-लिखे युवा इंजीनियर है, कांग्रेस का कर्मइ कार्यकर्ता हैं, कांग्रेस का विधायक बनाइये, कोटा को मजबूत विकास दीजिये।
दीपक बैज के समक्ष छतौना पंचायत से तिजराम पटेल, राजू पटेल, दिनेश पटेल, श्याम सिंह सहित 12 कार्यकर्ताओं भाजपा से कांग्रेस में प्रवेश किया। पूरे बेलगहना ब्लाक से 200 कार्यकर्ताओं ने छजकां और भाजपा छोड़कर प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन किया।

You cannot copy content of this page

Latest
छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का दीपावली मिलन समारोह एवं वनभोज झोराघाट में:कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल -क... बाइक सवार दो युवकों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने  ट्रक को किया आग के हवाले दिवाली पर सड़क हादसों का कहर, कोरबा में एक की मौत, पांच अस्पताल में इलाज जारी खाकी वर्दी कालेकोट   मुख्य मार्ग पर देखते रहे नशेड़ी सोता रहा और रोड हो गई जाम कोरबा घंटाघर ओपन ऑडिटोरियम में हुए राज्योत्सव 2026 में संदीप शर्मा ने शानदार गीतों की प्रस्तुति कर क... छत्तीसगढ़: जंगल में जुआ खेलते 156 पकड़ाए, मुर्गा लड़ाई की आड़ में दांव; 20 लाख कैश, 47 कार और 12 मोब... कोरबा कुसमुंडा में प्रशासनिक लापरवाही ने ली दो मासूम जिंदगियां: "मोबाइल पर कर रहा था बात और स्पीड पर था कार फुटपाथ ठेले पर जा घुसा कार और पलट गया कार पर सवार ड्राइव... सीने पर KP टैटू, आखिर कौन है यह युवक? मोबाइल की लड़ाई और 17 साल की नाबालिक लड़की लगा ली फांसी